फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Today Jalandhar, Amritsar Intercity and Vaishno Devi Katra will be canceled

आज जालंधर,अमृतसर इंटरसिटी व वैष्णो देवी कटरा रहेगी रद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Today Jalandhar, Amritsar Intercity and Vaishno Devi Katra will be canceled
अंबाला के गोबिंदगढ़ स्टेशन पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसलिए शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेन प्रभावित रहीं। शनिवार को जालंधर, अमृतसर इंटरसिटी व वैष्णोदेवी जाने वाली ट्रेन रद रहेगी। गोबिंद गढ़ स्टेशन पर 25 मई तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खुजराहो से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन को शुक्रवार को भी शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया। जिससे स्टेशन पर यात्री उतरकर बस और ऑटो से कुरुक्षेत्र, करनाल के लिए गए। इसी के साथ पंजाब से दिल्ली जाने वाली ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट रहेंगी। इस रूट से गुजरने वाली लगभग 10 ट्रेन को रद कर दिया गया है। चार ट्रेन के रूट डायवर्ट हैं। इन ट्रेन को दूसरे स्टेशनों से होकर गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन

खुजराहो से कुरुक्षेत्र जाने वाली गीता जयंती ट्रेन नंबर 11841 को 20 मई व 21 मई तक पानीपत से ही शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया जाएगा। इस ट्रेन को पानीपत से ही लौटा दिया जाएगा, इसके आगे नहीं जा सकेगी। वहीं इसी ट्रेन के डाउन रूट में कुरुक्षेत्र से खुजराहो जाते हुए 20 से 22 मई तक पानीपत से शॉर्ट टर्मिनेट किया गया।
विज्ञापन

20 व 21 मई : ट्रेन नंबर 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस को आज और कल पानीपत-जींद-धुरी-लुधियाना होकर चलाया।
21 और 23 मई : ट्रेन नंबर 22401 दिल्ली सराये रोहिल्ला-उधमपुर एक्सप्रेस को पानीपत-जींद-धुरी-लुधियाना होकर चलाया जाएगा।
23 मई : ट्रेन नंबर 12471 बान्द्रा टर्मिनल- श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस को पानीपत-जींद-धुरी होकर चलाया जाएगा।
24 मई : ट्रेन नंबर 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस को धुरी-जाखल-जींद-पानीपत होकर चलाया जाएगा।
21 से 24 मई : ट्रेन नंबर 12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस और 12460 अमृतसर-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस रहेगी रद।
21 मई: ट्रेन नंबर 14682/14681 जालंधर सिटी- नई दिल्ली - जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस रहेगी रद।
21 से 23 मई : ट्रेन नंबर 14033 दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस रद रहेगी।
22 से 24 मई : ट्रेन नंबर 14034 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-दिल्ली एक्सप्रेस रद रहेगी।
24 मई : ट्रेन नंबर 09098 जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनल समर स्पेशल एक्सप्रेस रद रहेगी।
23 व 24 मई : ट्रेन नंबर 12497/ 12498 न्यू दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब रद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed