फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Today is the last day to apply for graduation classes, applications are increasing.

Panipat News: स्नातक कक्षाओं में आवेदन के लिए अंतिम दिन आज, बढ़ रहे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to apply for graduation classes, applications are increasing.
पानीपत। इन दिनाें विभिन्न कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। मंगलवार 25 जून को पंजीकरण करवाने का अंतिम दिन रहेगा। विद्यार्थियों के पास आवेदन के लिए मात्र एक दिन शेष हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर दाखिले की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। लेकिन अभी तक बहुत कम आवेदन हुए हैं। इसलिए कॉलेजों में आवेदन के लिए युवाओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। हर विद्यार्थी तय समय से पहले आवेदन करने को उत्साहित है। कॉलेजों में आवेदन करने में लड़कियां काफी रूचि दिखा रही हैं।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कुल 345 कॉलेजों में 85 कोर्स के लिए करीब दो लाख 30 हजार सीटों पर सोमवार शाम साढ़े छह बजे तक पूरे हरियाणा से 121312 पंजीकरण करवाए जा चुके हैं, जबकि 99740 विद्यार्थियों के आवेदन पूर्ण किए जा चुके है। सोमवार को 7360 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया जबकि 8114 विद्यार्थियों के आवेदन पूर्ण हो चुके हैं। लड़कियों के आवेदनों की संख्या लड़कों से ज्यादा है। पंजीकरण के नोडल अधिकारियों के अनुसार प्रदेश के कॉलेजों में सीटों के मुकाबले करीब 55 प्रतिशत आवेदन हुए हैं। आवेदनों की कम संख्या को देखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन




बॉक्स
नई शिक्षा नीति में इस प्रकार रहेगा प्रावधान
सभी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के प्रथम वर्ष में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश एनईपी-2020 के अनुसार दिया जाएगा। एनईपी नामकरण के तहत मेडिकल में बैचलर ऑफ साइंस को अब बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंसेज कहा जाएगा। इसी प्रकार, गैर-चिकित्सा में विज्ञान स्नातक को एनईपी नामकरण के तहत भौतिक विज्ञान में विज्ञान स्नातक कहा जाएगा। प्रत्येक 4-वर्षीय बहु-विषयक स्नातक कार्यक्रम में पाठ्यक्रम शामिल होंगे अर्थात अनुशासन विशिष्ट पाठ्यक्रम (डीएससी), लघु पाठ्यक्रम (एमआईसी), बहु-विषयक पाठ्यक्रम (एमडीसी), योग्यता वृद्धि पाठ्यक्रम (एईसी), कौशल वृद्धि पाठ्यक्रम (एसईसी), मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम (वीएसी), इंटर्नशिप और अनुसंधान परियोजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल एडमिशन. हायरएजुएचआरवाइ.एसी. इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दाखिले के लिए शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है। शेड्यूल के अनुसार, विद्यार्थी आवेदन में भूल सुधार ओटीपी बेस पर 26 जून तक कर सकेंगे। दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन 28 जून तक होगी। पहली प्रोविजनल मेरिट सूची दो जुलाई को जारी होगी। पहले दो राउंड में मेरिट लिस्ट के आधार पर 02 जुलाई से 12 जुलाई के बीच दाखिले किए जाएंगे। तीसरे राउंड में फिजिकल काउंसलिंग के आधार पर 15 से 31 जुलाई तक दाखिले किए जाएंगे।





वर्जन-

कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई करवाई जाएगी। स्नातक में चार वर्ष पूर्ण करने पर प्रमुख अनुशासन में अनुसंधान डिग्री के साथ यूजी ऑनर्स की उपाधि दी जाएगी। विद्यार्थी अपने विषय और कॉलेज का चुनाव सोच-समझकर करें। कॉलेज में उपलब्ध कोर्स, सीटों की संख्या, अपनी रुचि और घर से आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखें।

- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed