फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Today is the last day to apply for graduate classes, the crowd is increasing

Panipat News: स्नातक कक्षाओं में आवेदन के लिए आज अंतिम दिन, बढ़ रही भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to apply for graduate classes, the crowd is increasing
पानीपत। इन दिनाें विभिन्न कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। सोमवार 09 जून को पंजीकरण करवाने का अंतिम दिन रहेगा। विद्यार्थियों के पास आवेदन के लिए मात्र एक दिन शेष हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर दाखिले की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। लेकिन अभी तक बहुत कम आवेदन हुए हैं।
इसलिए कॉलेजों में आवेदन के लिए युवाओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। हर विद्यार्थी तय समय से पहले आवेदन करने को उत्साहित है। कॉलेजों में आवेदन करने में लड़कियां भी काफी रूचि दिखा रही हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कुल 328 कॉलेजों में 88 कोर्सेस के लिए करीब दो लाख 30 हजार सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन किया जा रहा है। लड़कियों के आवेदनों की संख्या लड़कों से ज्यादा है। आर्य कॉलेज के पंजीकरण के नोडल अधिकारी पंकज चौधरी के अनुसार कॉलेज में करीब 3200 आवेदन हो चुके हैं जिनमें वेरिफिकेशन के मामले में आर्य कॉलेज प्रदेश में अव्वल है। वहीं, एसडी कॉलेज में करीब 2900 जबकि आईबी कॉलेज में करीब 2400 पंजीकरण हो चुके हैं। हालांकि प्रदेश के कॉलेजों में सीटों के मुकाबले करीब 65 प्रतिशत आवेदन हुए हैं। आवेदनों की कम संख्या को देखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति में इस प्रकार रहेगा प्रावधान : सभी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के प्रथम वर्ष में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश एनईपी-2020 के अनुसार दिया जाएगा। एनईपी नामकरण के तहत मेडिकल में बैचलर ऑफ साइंस को अब बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंसेज कहा जाता है। इसी प्रकार, गैर-चिकित्सा में विज्ञान स्नातक को एनईपी नामकरण के तहत भौतिक विज्ञान में विज्ञान स्नातक कहा जाएगा। प्रत्येक 4-वर्षीय बहु-विषयक स्नातक कार्यक्रम में पाठ्यक्रम शामिल होंगे अर्थात अनुशासन विशिष्ट पाठ्यक्रम (डीएससी), लघु पाठ्यक्रम (एमआईसी), बहु-विषयक पाठ्यक्रम (एमडीसी), योग्यता वृद्धि पाठ्यक्रम (एईसी), कौशल वृद्धि पाठ्यक्रम (एसईसी), मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम (वीएसी), इंटर्नशिप और अनुसंधान परियोजना।

मेरिट आधार पर होगा दाखिला : विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल एडमिशन. हायरएजुएचआरवाइ.एसी. इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दाखिले के लिए शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है। शेड्यूल के अनुसार, विद्यार्थी आवेदन में भूल सुधार ओटीपी बेस पर 10 जून तक कर सकेंगे। दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन 15 जून तक होगी। पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 18 जून को जारी होगी। पहले दो राउंड में मेधा सूची के आधार पर 19 से 29 जून के बीच दाखिले किए जाएंगे। तीसरे राउंड में फिजिकल काउंसलिंग के आधार पर 01 से 15 जुलाई तक दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed