फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Today is the last day for application in graduate classes, crowd is increasing

Panipat News: स्नातक कक्षाओं में आवेदन के लिए अंतिम दिन आज, बढ़ रही भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for application in graduate classes, crowd is increasing
पानीपत। इन दिनाें विभिन्न कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। आवदेन प्रक्रिया 16 जून तक जारी रहेगी। विद्यार्थियों के पास आवेदन के लिए मात्र एक दिन शेष है। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर दाखिले की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। कॉलेजों में आवेदन के लिए युवाओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। हर विद्यार्थी तय समय से पहले आवेदन करने को उत्साहित है। विद्यार्थी आवेदन से पहले पाठ्यक्रम व फीस की जानकारी के लिए कॉलेजों में स्थापित हेल्प डेस्क की मदद ले रहे हैं। रविवार को अवकाश होने के बावजूद कॉलेजों में पंजीकरण को लेकर युवाओं की भीड़ रही। कॉलेजों में आवेदन करने में लड़कियां काफी रूचि दिखा रही हैं।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में दाखिले के लिए जारी शेड्यूल में बदलाव किया हुआ है। अब कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल मेधा सूची 18 की बजाय 25 जून को जारी होगी। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटि को ओटीपी बेस पर 17 जून तक ठीक कर सकेंगे जबकि दस्तावेजों की जांच 22 जून तक होगी। 25 जून को पहली प्रोविजनल तथा 26 जून को पहली फाइनल मेधा सूची जारी होगी। विद्यार्थी 27 से 30 जून तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। वहीं, दूसरे दौर की काउंसलिंग के बाद कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन


बॉक्स


आपत्ति दर्ज कराने के बाद फार्म अपलोड करना जरूरी

जिले के सभी कॉलेजों में आवेदनों के ऑनलाइन सत्यापन का कार्य जारी है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान छात्र गलतियां भी कर रहे हैं। जिन विद्यार्थियाें ने कोई जरूरी दस्तावेज अपलोड नहीं किया है या उनके दस्तावेज में कोई कमी रह गई है तो ऐसे आवेदनों पर आपत्ति लगाकर विद्यार्थियों को सूचित किया जा रहा है। अगर कोई विद्यार्थी आपत्ति लगाए जाने के बाद भी अपना दस्तावेज जमा नहीं करता है तो उसका नाम मेधा सूची में नहीं आएगा। हालांकि छात्र 17 जून तक संबंधित आपत्ति रिमूव करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पोर्टल पर पंजीकरण के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश
प्रवेश चाहने वालों के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। किसी भी स्थिति में पोर्टल पर पंजीकरण के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हरियाणा के छात्रों के लिए डिग्री कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा। पारिवारिक आय को पीपीपी से सत्यापित आय से लिया जाएगा। परिवार पहचान-पत्र में मिल रही त्रूटियों के कारण छात्रों को पंजीकरण करवाने में परेशाानी आ रही है। हालांकि हेल्प डेस्क के जरिए त्रूटियों कोे ठीक कर छात्रों की समस्या का निवारण भी किया जा रहा है।


वर्जन-

कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून है। पंजीकरण से वंचित विद्यार्थी समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी असुविधा के लिए विद्यार्थी नजदीकी कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं।


- डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।


वर्जन-

स्नातक कक्षाओं में आवेदन के लिए सोमवार को अंतिम मौका होगा। विद्यार्थी समय रहते आवेदन करें और अपने विषय और कॉलेज का चुनाव सोच-समझकर करें। आवेदनों की ऑनलाइन जांच का कार्य में भी सतर्कता बरती जा रही है।

- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed