फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Today CM will inaugurate sugar mill, can get many gifts

आज सीएम करेंगे शुगर मिल का उद्घाटन, जिले को मिल सकती हैं कई ओर सौंगातें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Today CM will inaugurate sugar mill, can get many gifts
पानीपत। गांव डाहर स्थित नई शुगर मिल का रविवार को सीएम मनोहर लाल उद्घाटन करेंगे। माना जा रहा है कि जिले को और भी कई योजनाएं मिल सकती हैं। इसके लिए शुगर मिल प्रबंधन और जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। दूसरी ओर सीएम का धन्यवाद करने के लिए भाजपा नेता एक रैली का भी आयोजन कर रहे हैं। इसके लिए गांवों और शहर की कॉलोनियों में लोगों को न्योता दिया गया। खुद शहरी और ग्रामीण विधायक समेत सांसद भी लोगों से सीएम के कार्यक्रम में पहुंचने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम को लेकर नई शुगर मिल में स्टेज तैयार किया गया है। स्टेज के सामने हजारों कुर्सियां लगाई गईं हैं। उबड़ खाबड़ जमीन को समतल कर इस पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। शुगर मिल के सामने भाजपा नेताओं ने अपने बोर्ड लगा दिया हैं। मिल के अंदर नगर निगम की ओर से झंडे लगवाए जा रहे हैं। सीएम मनोहर लाल रविवार शाम करीब पांच से छह बजे शुगर मिल में पहुंचेंगे। यहां मिल का उद्घाटन करने के बाद पौधरोपण करेंगे। इसके बाद जिले की जनता को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

प्रतिदिन 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की क्षमता
शुगर मिल एमडी नवदीप सिंह ने बताया कि यह मिल प्रदेश की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। इसमें पुराने मिल के मुकाबले लगभग तीन गुना गन्ने की पेराई हो सकेगी। इसकी क्षमता प्रतिदिन 50 हजार क्विंटल की है। जबकि पुरानी मिल की क्षमता 18 हजार क्विंटल थी। नई मिल 73 एकड़ में है, जबकि पुरानी मिल 70 एकड़ में थी। इसके निर्माण पर जीएसटी समेत 356 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसी में 28 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। इसमें से सात मेगावाट बिजली शुगर मिल को चलाने में इस्तेमाल होगी, जबकि 21 मेगावाट बिजली बेची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed