{"_id":"67327a527c18970ca20222c4","slug":"today-211111-students-will-give-traffic-rules-exam-panipat-news-c-244-1-pnp1001-127268-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आज 211111 विद्यार्थी देंगे यातायात नियमों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आज 211111 विद्यार्थी देंगे यातायात नियमों की परीक्षा
विज्ञापन
पानीपत। सड़क सुरक्षा को लेकर आज स्कूल व कॉलेज स्तरीय सड़क सुरक्षा परीक्षा होगी। पुलिस व शिक्षा विभाग मिलकर इस परीक्षा का आयोजन कर रहे हैं। परीक्षा का नोडल अधिकारी डीएसपी सुरेश सैनी को बनाया गया गया है।
उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि सड़क सुरक्षा परीक्षा का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा के साथ साथ यातायात नियमों की जानकारी देना है।
विद्यार्थियों को प्रारंंभ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनका पालन करने के लिए प्रेरित करना ही उक्त परीक्षा का मकसद है। क्योंकि बचपन में सीखा हुआ सबक जिंदगी भर याद रहता है। इसी उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली गई है। पानीपत में स्कूल, कालेज स्तरीय सड़क सुरक्षा परीक्षा में 211111 विद्यार्थी भाग लेंगे। स्कूल, कॉलेज स्तर के बाद खंड स्तर, जिला स्तर, रैंज स्तर और प्रदेश स्तर पर परीक्षा कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
चार लेवल पर परीक्षा का आयोजन
जिला में प्रत्येक स्कूल, कॉलेज में चार लेवल पर उक्त परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। प्रथम लेवल में तीसरी से पांचवी, दूसरे लेवल में छठी से आठवीं, तीसरे लेवल में नौवीं से 12वीं और चौथे स्तर में कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।