फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   To save toll, the driver drove a tempo in the wrong direction, bike rider died after colliding with it

Panipat News: टोल बचाने के लिए चालक ने गलत दिशा में दौड़ा दिया एक टेंपो, टकराने से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
To save toll, the driver drove a tempo in the wrong direction, bike rider died after colliding with it
पानीपत। पानीपत हरिद्वार हाईवे पर तामशाबाद गांव स्थित टोल बचाने के लिए एक टेंपो चालक ने गलत दिशा में टेंपो दौड़ा दिया।
विज्ञापन

टैंपो की टक्कर लगने से पानीपत से कैराना जा रहे मोटरसाइकिल सवार कैराना शामली के शावेज की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक फर्नीचर का कारीगर था और पानीपत में काम कर रहा था। उधर हादसे के बाद टैंपो चालक टेंपो को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
हादसा शुक्रवार रात को करीब साढ़े आठ बजे हुआ। कैराना के दानिश ने बताया कि उसका भाई शावेज (30) फर्नीचर का कारीगर था। वह शुक्रवार को पानीपत में काम करने के लिए आया था। उसके साथ उसका एक साथी भी था। रात को करीब साढ़े आठ बजे काम खत्म करने के बाद वे दोनों मोटरसाइकिल से पानीपत से कैराना लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वह हरिद्वार हाइवे पर तामशाबांद टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो एक टेंपो टोल प्लाजा पर टोल बचाने के लिए गलत दिशा में आ रहा था। टेंपो से शावेज की मोटरसाइकिल को साइड मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। शावेज का सिर सड़क में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद शावेज की मौत हो गई। हादसे के बाद टेंपो चालक टेंपो लेकर वहां से भाग गया। हादसे की सूचना पर तुंरत ही सनौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बजे में लेकर जांच शुरू कर दी। टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सनौली थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed