फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   To make students job oriented along with studies

विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगार उन्मुख बनाना उद्देश्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
To make students job oriented along with studies
पानीपत। ओरियंटेशन प्रोग्राम के दौरान मौजूद प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस की ऑफिसर डॉ अर्पना गर्ग, - फोटो : Panipat
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट एंड कॅरिअर गाइडेंस सेल के तत्वावधान में फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्लेसमेंट सेल एवं मेधा फाउंडेशन की सूचना देना था। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि हमारा उद्देश विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगार उन्मुख बनाना भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा उम्र में रोजगार पाना विद्यार्थियों के लिए अपने आप में ही एक सपना है। इसे पूरा करने के लिए महाविद्यालय में 1998 मे एंप्लॉयमेंट एंड गाइडेंस सेल गठित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगार उन्मुख बनाना है और इसीलिए महाविद्यालय ने मेधा फाउंडेशन के साथ एमओयू साइन किया हुआ है। इसके अलावा फाउंडेशन के साथ मिलकर स्किल उन्मुख सर्टिफाइड कोर्स भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्लेसमेंट एंड कॅरिअर गाइडेंस की ऑफिसर डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि मेधा फाउंडेशन से जुड़कर महाविद्यालय समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर ही नहीं बल्कि उनके व्यक्तित्व को निखारने में भी मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि ओरिएंटेशन प्रोग्राम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्लेसमेंट सेल की विभिन्न सेवाओं से अवगत कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को गांधी फैलोशिप, एसेंचर एवं अजीको कंपनी में निकली हुए रिक्त पदों के बारे में भी बताया गया। इस प्रोग्राम के सफल आयोजन में पीयूष, विवेक और सौम्या (मेधा फाउंडेशन) ने भी विद्यार्थियों से रोजगार एवं मेधा फाउंडेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की। इस मौके पर डॉ. रामेश्वर दास, डॉ. पूनम मदान, डॉ. निधान सिंह, प्रो. पवन कुमार, प्रो. अजय पाल सिंह, डॉ. सुनीता, डॉ निधि, डॉ. शर्मिला यादव, प्रो. माधवी, प्रो. निशा, प्रो. रुचिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed