फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   To avenge the slap, the monk's hut was set on fire.

Panipat News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए साधू की कुटिया में लगाई थी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
To avenge the slap, the monk's hut was set on fire.
पानीपत। जीआरपी थाना पुलिस ने कुटिया में आग लगाकर साधू कर्मजीत (38) की हत्या के आरोपी आशीष को वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पांच नवंबर की दोपहर को वह साधू से मिलने उनकी कुटिया पर गया था।जहां पर उनकी कहासुनी हो गई थी। जिस पर साधू ने उसे थप्पड़ मारकर भगा दिया था। जिसकी रंजिश में उसने रात को कुटिया में आग लगा दी थी।
विज्ञापन


थाना जीआरपी प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि पांच नवंबर को सूचना मिली थी कि कच्ची फाटक के पास साधू कर्मजीत की कुटिया में आग लग गई है। टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था। आग में झुलसे साधू कर्मजीत को पहले रोहतक पीजीआई और बाद में दिल्ली के सफदरगंज में भर्ती कराया था। जहां पर नौ नवंबर को उनकी मौत हो गई थी। मृतक कर्मजीत ने मृत्यु से पहले अपने बयान मे दो युवकों के नाम लिए थे। मृतक के पिता महावीर निवासी गंगाराम कॉलोनी ने दोनों युवकों के खिलाफ जीआरपी थाने में शिकायत दी थी। करीब 14 दिन तक चली जांच के बाद जीआरपी थाना पुलिस ने बुधवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी आशीष निवासी शांतिनगर कॉलोनी को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह अक्सर साधू की कुटिया में जाता रहता था। जहां पर वह शराब पार्टी करते थे। वारदात के दिन वह दोपहर को कुटिया में गया था। लेकिन उनकी कहासुनी हो गई थी। जिस कर साधू ने उसे थप्पड़ मारकर वहां से भाग दिया था। जिसकी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया। वीरवार को जीआरपी थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed