फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tired of in-laws, the young man died by consuming poison

Panipat News: ससुरालियों से तंग युवक ने जहर खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Tired of in-laws, the young man died by consuming poison
इसराना। बलाना गांव में ससुराल पक्ष के लोगों ने पैसों का दबाव बनाया तो युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने खेत में जहर निगला। परिजनों की शिकायत पर इसराना थाने की पुलिस ने पत्नी और सास-ससुर पर केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बलाना निवासी वीर सिंह ने बताया कि उसके बेटे अंकित ने छह माह पहले पानीपत की आसना से शादी की थी। वे इस शादी के खिलाफ थे। शादी के बाद अंकित उनसे अलग रहने लगा था। अंकित उसका इकलौता पुत्र था। अंकित के साले आर्यन का किसी युवती के साथ विवाद चल रहा है। अंकित की पत्नी आसना, साला आर्यन, सास रानी व ससुर राजेश अंकित को पैसों के लिए परेशान करते थे। अंकित से बार बार पैसों की मांग की जाती थी। इससे वह परेशान हो चुका था। शनिवार शाम को वह अपने खेत में गया था। उसकी पत्नी ने उसे कॉल कर बताया कि अंकित की तबीयत बहुत अधिक बिगड़ गई है। वह गांव आए तो यहां अंकित ने उसे बताया कि उसके ससुराली उसे पैसों के लिए तंग कर रहे हैं। इससे दुखी होकर उसने जहर निगल लिया है। उसे अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed