फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tired of domestic dispute, e-rickshaw driver commits suicide

Panipat News: गृहकलह से तंग ई-रिक्शा चालक ने की खुदकुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Tired of domestic dispute, e-rickshaw driver commits suicide
पानीपत। अंसल में एक युवक ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आरोप है कि युवक को उसकी साली व साढू भी परेशान करते थे। मृतक के भाई ने इन तीनों के खिलाफ सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने तीनों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन




शामली के खेड़ी करमू गांव निवासी राजीव कुमार ने बताया कि उसके भाई अमित (25) की 11 माह पहले अंसल के एस ब्लॉक निवासी सोनम के साथ शादी हुई थी। शादी के दो माह बाद ही सोनम उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगी थी। सोनम के कहने पर अमित अंसल के एस ब्लॉक में किराए पर कमरा लेकर रहने लाग। वह ई- रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करता था। सोनम रोज शाम को उससे पूरा दिन की कमाई छीन लेती थी। उसके साथ आए दिन झगड़ा करती थी। सोनम की पड़ोस में उसकी बहन अंशु रहती है। सोनम अपनी बहन अंशु के बहकावे में रहती थी। रोज वह अपनी बहन अंशु के पास जाती थी। अमित के साथ तीनों मिलकर मारपीट करते थे। अमित उन्हें अक्सर आपबीती सुनाता था वह सोनम व उसके माता-पिता को काफी समझाते थे, लेकिन वह नहीं माने। इन्होंने अमित के साथ मारपीट जारी रखी। इन तीनों से परेशान होकर अमित ने शनिवार रात को फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उन्हें शनिवार रात को इसकी सूचना मिली। वह पानीपत पहुंचे तो उन्हें अमित का शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में मिला। उनकी पुलिस से मांग है कि सोनम, अंशु व उसके पति राकेश पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन



वर्जन-

सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी हिमांशु ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पत्नी, उसकी साली व साढू पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। तीनों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed