फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tire theft gang busted: Two criminals including the kingpin arrested

टायर चोर गिरोह का भंडाफोड़ : सरगना सहित दो शातिर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Tire theft gang busted: Two criminals including the kingpin arrested
पानीपत। घर के बाहर और हाईवे पर खड़ी गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस की सीआईए थ्री टीम ने भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों अपनी गाड़ी सेक्टर 18 में वारदात को अंजाम देने के लिए लाए थे। दोनों आरोपी चोरी की आई-20 कार में सवार होकर रात के समय गाड़ियों से टायर चोरी करते थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने आई-20 कार करीब चार महीने पहले कुरुक्षेत्र से चोरी की थी। पूछताछ में आरोपियों से दस वारदातों का खुलासा हुआ है। इनमें टायर चोरी की नौ और कार चोरी की एक वारदात शामिल है। जिसमें पानीपत की छह, कुरुक्षेत्र की दो, रोहतक व हिसार की एक एक वारदात शामिल है। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मामले का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि सीआईए-तीन की टीम ने अनिल निवासी बल्ला करनाल और सचिन निवासी बुटाना सोनीपत को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सेक्टर-18 में वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। अनिल पर लड़ाई झगड़े और सचिन पर दहेज प्रताड़ना की धारा में केस दर्ज है।
विज्ञापन

आरोपियों ने घरौंडा में गोदाम बना रखा था। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। चोर गिरोह पिछले 40 दिन से शहर में रात के समय गाड़ियों के टायर चोरी करने की वारदात को अंजाम दे रहा था। इसके लिए एसपी लोकेंद्र सिंह ने सीआईए-तीन को जिम्मेदारी सौंपी थी। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार की टीम ने इनको गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
मात्र 25 से 30 मिनट में करते थे चोरी
आरोपी किसी भी कार के टायर चोरी करने में मात्र 25 से 30 मिनट का समय लगाते थे। आरोपी दिन और शाम के समय अपनी कार में सवार होकर सेक्टरों, कॉलोनियों व गांव में घूमकर असुरक्षित स्थान पर खड़ी गाड़ियों की रेकी करते थे। इसके बाद रात के समय मौका मिलते की चारों टायर चोरी कर गाड़ी को ईंटों पर खड़ी कर फरार हो जाते थे। आरोपी कार में जैक, चाबी, पाने इत्यादि साथ लेकर आते थे। इसके बाद आरोपी सोशल मीडिया पर मार्केट पैलेस एप से पुरानी गाड़ी खरीद कर उनमें चोरी किए टायर चढ़ाकर महंगे दाम पर बेच देते थे। इसके लिए आरोपियों ने करनाल के घरौंडा में किराये पर एक गोदाम भी लिया हुआ था।

बॉक्स




टायर व गाड़ी चोरी की इन वारदात का हुआ खुलासा
- 16 नवंबर की रात भैंसवाल गांव में घर के बाहर खड़ी एक स्विफ्ट कार के चारों टायर चोरी किए।

- 15 अक्तूबर की रात उग्राखेड़ी गांव में घर के बाहर खड़ी एक स्विफ्ट कार से चोरों टायर चोरी किए।

- 08 नवंबर की रात उझा गेट से उग्राखेड़ी रोड पर फैक्ट्री के पास खाली प्लाट में खड़ी एक होंडा सीटी कार के चारों टायर चोरी किए।

- 14 अक्तूबर की रात सेक्टर 18 में घर के बाहर खड़ी एक क्रेटा कार के चारों टायर चोरी किए।

- 16 नवंबर की रात सेक्टर 17 में घर के बाहर खड़ी एक बेलेनो कार के चारों टायर चोरी किए।

- कुछ दिन पहले रात के समय फरीदपुर रोड पर एपिट कॉलेज के खड़ी एक वॉक्सवैगन कार के चारों टायर चोरी किए।

- करीब तीन महिने पहले रोहतक के लाखनमाजरा के पास 152डी पर खड़ी एक एक्सिडेट वैगनआर कार के चारों टायर चोरी किए।

- करीब दो महीने पहले हिसार के मयड़ टोल प्लाजा के पास खड़ी एक एक्सिडेंट स्विफ्ट कार के चारों टायर चोरी किए।

- करीब चार महीने पहले कुरुक्षेत्र से एक आई-20 कार चोरी की।

- कुरुक्षेत्र में एक कार के चारों टायर चोरी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed