फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tiranga Yatra will be taken out in the city today

Panipat News: शहर में आज निकालेंगे तिरंगा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra will be taken out in the city today
पानीपत। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत आतंकियों और पाकिस्तानी सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया है। सेना के इस पराक्रम और शौर्य को सम्मान देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों और जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की विजयगाथा को आमजन के तक ले जाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में अगले 11 दिनों तक तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 15 मई को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा जिला सचिवालय से चल कर वंदे मातरम चौक तक पहुंचेगी। मुख्यातिथि करनाल लोकसभा के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तिंरगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजेआर शिक्षण संस्थान में सेना के जोश शौर्य के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में 36 बिरादरी, नगर की सभी सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संस्थाएं भाग लेकर सिंदूर ऑपरेशन में जिन सैनिकों की शहादत हुई है। उन बलिदानी सैनिकों के लिए नगर तिरंगा यात्रा निकाल कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी।
पूर्व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि तिरंगा के तले एक विशाल तिरंगा यात्रा निकलेगी। यात्रा किसी पार्टी विशेष की यात्रा नहीं है बल्कि यह यात्रा राष्ट्रीय एकता अखंडता सेना के पराक्रम जो पाकिस्तान के ऊपर भारत पर द्वारा जवाबी हमला किया गया। उसमें जो दुश्मनों के छक्के छुड़ाए गए । पाकिस्तान की सेना के आका, हुक्मरान डरकर भागे उसके लिए यात्रा पूरे हरियाणा में निकाली जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यात्रा सिंदूर ऑपरेशन में जिन सैनिकों के बलिदान के लिए हैं, जिन सैनिकों ने देश की एकता, अखंडता और आम जनमानस की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। उनके लिए यह तिरंगा यात्रा एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि के रूप में निकाली जाएगी।

इस अवसर पर हरिओम तायल, कृष्ण रेवड़ी, रमेश माटा, अशोक आर्य, निशांत बंसल, वेद पाराशर, नवीन भाटिया, राहुल विज, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, मुकेश बॉस, सुनील तुली, चांद भाटिया, विजय सहगल, राजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed