{"_id":"61abc8e012668329b228d189","slug":"tikona-park-community-center-vacant-panipat-news-knl917304197","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकोना पार्क सामुदायिक केंद्र खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकोना पार्क सामुदायिक केंद्र खाली
विज्ञापन
पानीपत। मौके पर पहुंचे निगम अधिकारी व पुलिसकर्मी से बातचीत करते हुए लोग।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। असंध रोड पुल के नीचे निगम के तिकोना पार्क सामुदायिक केंद्र पर एक विशेष समुदाय के लोगों ने कब्जा किया था। इसे निगम अधिकारियों ने शनिवार सुबह छुड़वाकर अपने अधीन कर लिया है। निगम ने यहां सभी कमरों, मेन गेट व हॉल पर लगाए गए तालों को तुड़वाया और इनकी जगह अपने ताले लगवा दिए। निगम की इस कार्रवाई पर शहर के लोगों ने मौके पर खड़े होकर निगम अधिकारियों के हौसला अफजाई करते हुए तालियां बजाई। साथ ही निगम जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
निगम अधिकारियों ने कहा कि वे यहां हुए सभी कार्यक्रमों का संबंधित समिति से ब्योरा लेंगे और जो शुल्क इन्होंने यहां कार्यक्रमों को करवाने की एवज में लिया होगा उसकी रिकवरी की जाएगी। इसके अलावा यहां खड़ी पार्किंग में वाहनों को इंपाउंड तक किया जाएगा। मौके पर पांच कारें अंदर ही खड़ी थी, जिनको मेन गेट पर ताला लगाकर बंद करवा दिया गया है।
इस सामुदायिक केंद्र पर एक विशेष जाति के कुछ ही लोगों ने काफी समय से कब्जा किया था। इस पर इन लोगों ने अपनी जाति से संबंधित पोस्टर बैनर समेत समिति प्रबंधन के बोर्ड तक लगवा दिए थे। इनके कमरे, हॉल और मेन गेट पर ताला लगाकर समुदाय इस सामुदायिक केंद्र को पूरी तरह से अपने कब्जे में लिए हुए था। यहां अन्य किसी जाति या वर्ग के लोगों के कार्यक्रम तक नहीं होने दिए जाते थे। यहां केवल इसी समुदाय से संबंध रखने वालों के ही कार्यक्रम होते थे। इसके लिए हजारों रुपये की वसूली तक की जाती थी। वहीं, इस सामुदायिक केंद्र के अंदर वाहनों की शुल्क शुदा पार्किंग तक करवाई जाती थी।
विज्ञापन
प्रकरण की कराई वीडियोग्राफी
शिकायत के बाद कार्रवाई करने के लिए निगम अधिकारियों की कमेटी मौके पर पहुंची। उसने सामुदायिक केंद्र पर लगाए गए तालों को तुड़वाया और अपने ताले लगाकर कब्जा लिया। पूरे प्रकरण की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। दरअसल, शिकायत के बाद यह मामला निगम आयुक्त आरके सिंह के संज्ञान में आया था। उन्होंने जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट तक की मांग की। फिर यहां पर कब्जा लेने के लिए एसई रमेश कुमार, एक्सईएन नवीन सहरावत, एमई विरेंद्र राणा, सीएसआई जितेंद्र नरवाल की कमेटी बनाई गई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
निगम की जमीन पर लिया कब्जा
ये जमीन और कम्युनिटी हॉल निगम की संपत्ति है। यहां पर किसी विशेष समुदाय के खिलाफ कब्जा करने की शिकायत मिली थी। इस पर कार्रवाई कर निगम ने कब्जा वापस लिया है। आगे जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी वह की जाएगी। -आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।

पानीपत। सामुदायिक केंद्र का ताला तोड़ते हुए निगम कर्मी।- फोटो : Panipat

पानीपत। निगम कर्मियों के पक्ष में नारे लगाते हुए लोग।- फोटो : Panipat