{"_id":"629d13b6c26c224ecd54d7b8","slug":"three-youths-robbed-cash-and-gold-from-two-friends-panipat-news-knl110593925","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दोस्तों से तीन युवकों ने नकदी और सोना लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दोस्तों से तीन युवकों ने नकदी और सोना लूटा
विज्ञापन
पानीपत। एनएचबीसी कॉलोनी में दो बदमाशों ने दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर कन्फेक्शनरी दुकान संचालक के साथ लूटपाट का प्रयास किया। रुपये न मिलने पर उन्हें खाली हाथ भागना पड़ा। इस दौरान बदमाशों ने दुकानदार को असलहे के बट से मारकर घायल कर दिया। दुकानदार के अनुसार बदमाश कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेने के बहाने दुकान के अंदर घुसे थे। चांदनीबाग थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर 12 की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी हरीश कुमार ने बताया कि उनकी गुरु नानक फूड प्रोडक्ट के नाम से दुकान है। चार जून को वह दुकान पर अकेले बैठे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दो अज्ञात युवक बाइक से आए। पीछे बैठा युवक उतरकर दुकान पर आया और कोल्ड ड्रिंक की बोतल मांगने लगा। वह पीछे मुड़कर बोतल लाने के लिए जाने लगा तो आरोपी ने पीछे से पिस्तौल अड़ा दी और नीचे बैठने के लिए कहा। उसने विरोध किया तो बदमाश ने गोली मारने की धमकी दी। बदमाश गल्ला चेक करने लगा। रुपये न मिलने पर आरोपी जेब से रुपये छीनने लगा। उसने शोर मचा दिया, जिससे बदमाश आग बबूला हो गया और पकड़े जाने के डर से उस पर तीन बार पिस्तौल के बट से हमला किया और दुकान के बाहर बाइक लेकर खड़े युवक के साथ फरार हो गया।
-
50 मीटर तक किया पीछा, भाग गए बदमाश
भुक्तभोगी ने बताया कि उसने बदमाशों का करीब 50 मीटर तक पीछा किया लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद उसने डॉयल 112 पर वारदात की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान के सामने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद है।
विज्ञापन
-
सप्ताह में दूसरी वारदात, दोनों ट्रेस नहीं
चांदनीबाग थानाक्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर लूटपाट की यह दूसरी वारदात है। पुलिस दोनों ही मामलों में आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक से 8.64 लाख रुपये निकलवाकर लौट रहे बाइक सवारों से प्लेटिना बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर रुपये लूट लिए थे, लेकिन गनीमत रही थी कि दो कार सवारों ने पीछा कर बदमाशों से बैग छीन लिया था, जबकि बदमाश भागने में कामयाब हो गए थे।
वर्जन
पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की दी है, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जल्छ ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
.........
दो दोस्तों से नकदी और सोना लूटा
- शिव नगर के पास की वारदात, आठ मरला चौकी पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शिव नगर में दो दोस्तों से तीन बदमाशों ने करीब 6300 रुपये, सोने की अंगूठी और दो मोबाइल लूट लिए। बदमाश पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ आठ मरला चौकी पुलिस को शिकायत दी है।
राज नगर निवासी सुनिल कुमार ने बताया कि तीन मई की रात वह आजाद नगर निवासी धर्मेंद्र के साथ शिव चौक के पास तख्त पर बैठकर शराब पी रहे थेे। रात करीब डेढ़ बजे तीन अज्ञात युवक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर आए और आते ही पर्स और मोबाइल छीन लिया। पर्स से पांच हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा धर्मेंद्र से दो अंगूठी, फोन और 1300 रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
..........
पशु व्यापारियों से लूटी भैंसें और नकदी
- डाहर रेलवे फाटक के पास की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। डाहर रेलवे फाटक के पास दो कार सवार बदमाशों ने पशु व्यापारियों से दो भैंस और 2350 रुपये लूट लिए। बदमाश धमकी देकर गए कि भैंस चाहिए तो बदले में एक लाख रुपये लाकर देने होंगे। पशु व्यापारियों ने सेक्टर 29 थाने की पुलिस को शिकायत दी है। शामली के कैराना निवासी मुर्सलीन ने बताया कि वह पशुओं का व्यापार करता है। वह तीन जून को अपने साथी तनवीर के साथ पंजाब से दो भैंसें और तीन कटिया खरीदकर गाड़ी में लोड कर अपने घर कैराना जा रहा था। जब वह चार जून को सुबह करीब पांच बजे पानीपत में गांव सिवाह के पास डाहर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो फाटक पार करते समय पीछे से एक स्विफ्ट कार तेज गति से आई और ओवरटेक कर उनकी गाड़ी के आगे आकर रोक दी। कार से तीन युवक उतरे। उन्होंने तनवीर को जबरदस्ती गाड़ी से उतारा और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उनसे कुल 2350 रुपये छीन लिए।
...
बोले- एक लाख लाना, भैंस ले जाना
पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने दो भैंस गाड़ी से नीचे उतार ली और धमकी दी कि भैंस चाहिए तो एक लाख रुपये लाकर दे देना। बदमाश आपस में एक-दूसरे का नाम प्रदीप, अमित और योगेश ले रहे थे। पुलिस में शिकायत देने पर अंजाम बुरा होने की धमकी देकर फरार हो गए।