फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three youths riding a bike attacked the woman with a rod

पानीपत: बाइक सवार तीन युवकों ने महिला पर किया रॉड से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Three youths riding a bike attacked the woman with a rod
पानीपत। रिफाइनरी रोड पर बाइक सवार तीन युवकों ने एक महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने रॉड से हमला कर हाथ तोड़ दिया और पैर पर गंभीर चोट मारी। महिला ने शोर मचाया तो आसपास लकड़ियां इकट्ठा कर रहीं महिलाओं ने उसे बचाया और इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।
विज्ञापन

सदर थाने की पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि छह सितंबर को दोपहर एक बजे वह लकड़ियां लेने रिफाइनरी रोड पर नहर के पास गई थी। इसी बीच एक बाइक पर तीन युवक आए, जिनमें एक राजू निवासी गांव मूनक, करनाल भी था। उन्होंने उस पर गलत काम करने का दबाव बनाया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपी बाइक से लोहे का रॉड निकालकर लाए और उस पर हमला कर दिया। इससे उसके हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी। उसने बचाव में शोर मचाया तो पास में लकड़ियां इकट्ठा करने वाली महिलाएं आईं तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अब ठीक होने पर उसने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed