फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three youths duped of Rs 65 lakh, sent to Vietnam instead of Germany

Panipat News: तीन युवकों से 65 लाख रुपये ठगे, जर्मनी की बजाय भेज दिया वियतनाम

Sat, 21 Mar 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 21 Mar 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
Three youths duped of Rs 65 lakh, sent to Vietnam instead of Germany
इसराना। एक ट्रैवल एजेंट ने खलीला माजरा समेत तीन गांवों के तीन युवकों को जर्मनी भेजने के नाम पर 65 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने तीनों को जर्मनी की बजाय वियतनाम भेज दिया। उनको वियतनाम से ही वापस आना पड़ा। थाना इसराना पुलिस ने युवकों की शिकायत पर ट्रैवल एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

खलीला माजरा गांव के सुरेश ने थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके लड़के योगेश का साला जर्मनी गया हुआ है। उन्होंने एजेंट विशाल से बेटे योगेश को भी जर्मनी भेजने की बात कही। इसके बाद योगेश, भादड़ गांव के रिंकू व इसराना के आशु को भी जर्मनी भेजने और काम दिलवाने के लिए 65 लाख रुपये में एजेंट विशाल से बात तय हो गई। एजेंट विशाल ने तीनों को अप्रैल 2024 में पहले वियतनाम भेज दिया और कहा कि वहां पर एजेंट बलदेव मिलेगा। वह वहां से जर्मनी भेजेगा। कई माह वियतनाम में रहने के बाद में एजेंट ने जर्मनी नहीं भेजा जबकि उनसे 65 लाख रुपये ले लिए गए। बाद में वे तीनों अपने खर्च पर वहां से अपने देश वापस आ गए। एजेंट ने यहां पर आने के बाद रुपये देने से भी मना कर दिया। थाना इसराना के प्रभारी महिपाल ने बताया कि सुरेश कुमार की शिकायत के आधार पर विशाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed