फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three youths died in road accidents

सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Three youths died in road accidents
पानीपत। पानीपत में तीन सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। खादी आश्रम के पास एक कार चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा 15 मार्च को बाबरपुर फ्लाईओवर पर हुआ। एक ट्रक को कार ने टक्कर मारी। हादसे में ट्रक ड्राइवर को गंभीर चोट लगी। 17 मार्च को उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में युवक की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, समालखा स्थित गांव मनाना रोड फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा नंबर-1
यूपी के फर्रुखाबाद निवासी अनूप ने बताया कि वह हाल में वह मुखीजा कॉलोनी गली नंबर-7 में रहता है। होली के दिन वह अपने भाई रामबीर (27) के साथ सेक्टर 25 से अनाज मंडी की तरफ पैदल-पैदल जा रहा था। जब वह सेक्टर 25 और खादी आश्रम के सामने पहुंचे तो वहां पानीपत की तरफ से पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कार साइड में चल रहे रामबीर को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रामबीर को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से वह अपने भाई को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामबीर शादीशुदा था। उसकी चार माह का एक बेटा है। चांदनीबाग थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अनूप की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा नंबर-2
मूलरूप से लुधियाना के गांव भुंदिया कलां निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह दो भाई थे। बड़ा भाई देवेंद्र सिंह सोमनाथ कंपनी में ट्रक ड्राइवर था। वह 15 मार्च को गाड़ी लोड़ कर दिल्ली के लिए चला था। जब वह बाबरपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो एक कार चालक ने सीधा ट्रक को टक्कर मारी। इस वजह से भाई को गंभीर चोट लगी। उसका पीजीआई रोहतक इलाज चल रहा था। 17 मार्च को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सदर थाना से एएसआई राम निवास ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसा नंबर-3
समालखा स्थित गांव मनाना रोड फ्लाईओवर पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई कार चालक मौके से फरार गया। समालखा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दुर्गा कॉलोनी निवासी नरेश कौशिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मार्च को वह अपने दोस्त सुभाष के साथ कार में सवार होकर समालखा से पानीपत की तरफ जा रहे थे। उनको एक युवक फ्लाईओवर पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसकी पहचान दुर्गा कॉलोनी निवासी संदीप के रूप में हुई। उन्होंने घायल संदीप के परिजनों को इसकी सूचना दी। वो घायल संदीप को समालखा अस्पताल में ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे पानीपत के निजी अस्पतल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed