{"_id":"66f0d388f16e60903e07c60a","slug":"three-youths-caught-selling-liquor-illegally-panipat-news-c-244-1-pnp1003-124708-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अवैध रूप से शराब बेचते हुए तीन युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अवैध रूप से शराब बेचते हुए तीन युवक पकड़े
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने शनिवार को अलग अलग स्थान से तीन युवकों को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने देसी शराब की 59 बोतल बरामद की है। तीनों युवकों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि शनिवार को थाना चांदनी बाग पुलिस काला आंब के पास निंबरी गांव निवासी अनिल को पकड़ा था। वह एक्टिवा पर शराब की पेटी रखकर जा रहा था। जांच में वह अवैध रूप से शराब बेचते मिला। उसके पास से देसी शराब के 144 पव्वे मिले। दूसरी टीम ने बलजीत नगर में दुकान में अवैध शराब बेच रहे आरोपी राजू निवासी भारत नगर को देसी शराब के 48 पव्वों के साथ पकड़ा। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की किशनपुरा चौकी पुलिस टीम ने गश्त के दौरान पुराना गोहाना रोड पर अमित निवासी पुराना गोहाना रोड को देसी शराब के 44 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया।