फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three women ran away with jewelry worth four lakhs

Panipat News: तीन महिलाएं चार लाख के जेवरात लेकर भागीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Three women ran away with jewelry worth four lakhs
पानीपत। इंसार बाजार में एक ज्वेलरी की दुकान पर गहने देखने आईं तीन महिलाएं चार लाख कीमत के जेवरात लेकर फरार हो गईं। सर्राफ ने गहनों का मिलान किया तो जेवरात कम मिलने पर चोरी का खुलासा हुआ। उसने सीसीटीवी कैमरे जांचे तो महिलाएं चोरी करती दिखीं। सर्राफ की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंसार बाजार के सर्राफ सुनील कुमार ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे तीन महिलाएं उनके शोरूम में आई। उन्होंने सोने के कड़े दिखाने के लिए कहा। उन्हें ग्राहक समझकर सोने के कड़े दिखाने लगा। महिलाएं बार-बार अलग-अलग तरह के डिजाइन मांग रही थीं। उसने काफी कड़े निकालकर उन्हें दिए। इसी बीच उसकी दुकान में अन्य ग्राहक आ गए। वह उन्हें गहने दिखाने में व्यस्त हो गया। इसका फायदा उठाकर महिलाएं शोरूम से 64.520 ग्राम के गहने चोरी कर फरार हो गईं। गहनों की कीमत करीब सवा चार लाख रुपये है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब वह जेवरात चेक करने लगे। मिलान करने पर जेवरात कम मिले। सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें महिलाएं दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

दुकानदार की शिकायत पर महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली जा रही है। जल्द ही महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जाकिर हुसैन, प्रभारी, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed