{"_id":"685f0e15674dd9230404737e","slug":"three-trucks-carrying-ration-material-left-for-chandanwadi-panipat-news-c-244-1-sknl1016-139379-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भंडारा राशन सामग्री लेकर चंदनवाड़ी के लिए तीन ट्रक रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भंडारा राशन सामग्री लेकर चंदनवाड़ी के लिए तीन ट्रक रवाना
विज्ञापन
समालखा। श्री अमरनाथ सेवा शक्ति मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति चंदनवाड़ी कश्मीर में लगातार 26वां विशाल भंडारा लगाया जा रहा है। मंडल के चेयरमैन दिनेश सिंघल, प्रधान रामचंद्र बंसल ने बताया कि यात्रा 03 जुलाई से 09 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के दौरान मंडल की ओर से शिवभक्तों के लिए करीब 50 दिन लगातार दिन-रात भंडारे की सेवा जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि एक ट्रक राशन व सेवादारों को लेकर 22 जून को यहां से भंडारा शैड की तैयारी के लिए रवाना किया। इसी कड़ी में शुक्रवार को गाजे-बाजे और बाबा बर्फानी की जयकारों के बीच तीन ट्रक राशन सामग्री लेकर रवाना हुए। भंडारा सामग्री में देशी घी, डालडा घी, रिफाइंड, सरसों तेल, मैदा, सूजी, मसाले, काजू, किसमिस, ड्राई फ्रूट, कोलड्रिंक, पानी की बोतल, दवाई, कंबल, रजाई, सब्जी, फल आदि सहित अन्य जरूरी राहत सामग्री शामिल रही। तीनों ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रेलवे रोड समालखा से चंदनवाड़ी के लिए रवाना किया गया। सभी दानवीर शिव भक्तों के सहयोग से भंडारा सामग्री ट्रकों से रवाना की गई।
इस दौरान रामचंद्र बंसल, दिनेश सिंघल, मनोज शिंगल, बोबी मित्तल, रुचिन बंसल, समालखा इंडस्ट्रियल एरिया के प्रधान निवास तायल, पानीपत से उद्योगपति संदीप जिंदल, पुनीत बंसल, सुमित बंसल, संदीप, रिंकू, सुरेश मुरथल, संजय जैन सफीदों, धर्मवीर, रामा फरीदाबाद, अशोक शर्मा, सोनू शर्मा दिल्ली करोल बाग, राजू बंसल उड़ीसा, मनोज गोयल झारखंड, राहुल पटना, राजकुमार, गौरव टेक्सटाइल पानीपत,
सतपाल सिंघल, विक्की भगवती, ऋषभ सिंघल, इशांक सिंघल, बेदू रोहतक, प्रवीण गौतम, राकेश गोयल (मोनी), तरुण बंसल ऑस्ट्रेलिया, विजय हलवाई , बोबी मित्तल, राकेश मित्तल, सतीश गौतम, राजू मोगरा आदि सहित अन्य कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।