{"_id":"672e808bda2008f0f70f3ea4","slug":"three-truck-robbers-including-the-kingpin-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1003-127071-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सरगना समेत तीन ट्रक लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सरगना समेत तीन ट्रक लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। हाईवे पर ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सीआईए वन ने 15 दिन में हाईवे पर ट्रक लूट की पांच वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सरगना ने अपने छह दोस्तों के साथ 15 दिन पहले ही एक गैंग तैयार की थी। जो रात को हाईवे पर ट्रक चालकों को लूटते थे। आरोपी ट्रक चालक को खेतों में पेड़ पर बांध देते थे। उससे नकदी लूटकर ट्रक को लेकर फरार हो जाते थे। मंगलवार को सिवाह के पास हुई ट्रक लूट की वारदात के बाद पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई थीं। तीनों आरोपियों से पुलिस ने तीन मोबाइल व कार बरामद की है। इनको नौ दिन के रिमांड पर लिया गया है।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होकर लूटकांड का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को सिवाह के पास चालक से ट्रक लूटकर ले जाने वाले आरोपियों आमिर व आदिल निवासी गांव हथवाला को हथवाला यमुना पुल के पास से को सीआईए वन ने गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर आरोपी मन्नु को भारत नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। इन्होंने पूछताछ में ट्रक लूट की पांच वारदातों में कबूलनामा किया है। गांव हथवाला निवासी आमिर इस गिरोह का सरगना है। वह मारपीट के एक मामले में सोनीपत जेल में बंद था। जुलाई में वह जेल से जमानत पर आया और अपना गिरोह बना लिया। यह गिरोह रात को एक्टिव होता था। यह कार लेकर हाईवे पर निकलते थे। जहां हाईवे पर काेई ट्रक खड़ा मिलता था वह ट्रक चालक को अगवा कर लेते थे। फिर ट्रक चालक को पेड़ पर बांधकर ट्रक लेकर फरार हो जाते थे। पिछले 15 दिन से यह गिरोह बहुत सक्रिय था। पुलिस इनकी तलाश में थी। आरोपी लूटे गए माल को मेरठ में बेचते थे।
बॉक्स
मंगलवार को इस वारदात को दिया था अंजाम
चढ़ाऊ मोहल्ला निवासी ट्रक चालक रामतेज यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था वह सम्राट गुड्स ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत है। वह मंगलवार रात पौने 12 बजे ट्रक में कंबल, दवाई, सैनेटरी, जूते, कपड़ा. नट बोल्ट और कैमिकल की कैन लोड करके गाजियाबाद के लिए चला था। वह ट्रक लेकर नगीना हाईवे पर सिवाह के पास पहुंचा था। वह यहां पर ट्रक रोककर चाय पीने लगा था। इसी वक्त एक कार में पांच- छह युवक आए। वह उसकी आंखों में बैटरी की रोशनी मारने लगे। वह उसने कहने लगे कि वह पीछे हादसा करके आया। वह मना करता रहा। इन्होंने उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया और उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी थी। वह उसे कार में बैठाकर इधर उधर घुमाते रहे। उन्होंने उससे 10 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। फिर खेत में ले जाकर उसे एक कटे हुए पेड़ पर बांधकर फरार हो गए थे। उसने किसी तरह से अपने हाथ खोले और वह भागते हुए सिवाह जेल वाले रास्ते से होते हुए जीटी रोड पर पहुंचा था। उसने अपनी गाड़ी की तलाश की लेकिन गाड़ी भी नहीं मिली थी। वह बदमाश उसका ट्रक भी लूट कर ले गए थे।
विज्ञापन
बॉक्स
ऐसे पकड़े गए आरोपी
वारदात के बाद पुलिस ने मुरथल टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें अर्टिगा कार व लूटा हुआ ट्रक दिखाई दिया। अर्टिगा कार के बारे में ट्रक चालक ने पुलिस को इनपुट दिए थे। पुलिस को अर्टिगा के नंबर से बदमाशों का पता चला। फिर इनको पकड़ा गया। ट्रक को पुलिस ने मुरथल में काली माता मंदिर के पास से बरामद किया।
इन वारदातों में किया कबूलामा-
1. मंगलवार की रात सिवाह के पास हाईवे पर कंबल, दवाई, सेनेटरी का सामान, जूते, कपड़ा, नट बोल्ट और केमिकल की कैन से भरा एक ट्रक लूटा।
2. करीब पांच दिन पहले मुरथल पुलिस थाना क्षेत्र में हाईवे पर घी की टीन से भरा ट्रक लूटा।
3. करीब 10 दिन पहले राई के पास कंबल से भरा ट्रक लूटा।
4. करीब 14 दिन पूर्व राई पुलिस थाना क्षेत्र में हाईवे पर कपड़ों से भरा ट्रक लूटा।
5. करीब 10 दिन पहले दिल्ली के अलीपुर में हाइवे पर कंबल से भरा ट्रक लूटा।