{"_id":"6568f2d7eefc2f97b00130a6","slug":"three-snatchers-on-a-motorcycle-ran-away-after-snatching-the-phone-from-a-minor-panipat-news-c-244-1-sknl1015-9949-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नाबालिग से फोन छीनकर भागे मोटरसाइकिल सवार तीन झपटमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नाबालिग से फोन छीनकर भागे मोटरसाइकिल सवार तीन झपटमार
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 11-12 स्थित नवांकोट गुरुद्वारा के पास सैर कर रहे नाबालिग से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक फोन छीनकर फरार हो गए। नाबालिग ने घर आकर आपबीती बताई। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 11-12 निवासी अनिल चावला ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा नैतिक बुधवार रात करीब 11 बजे घर से घूमने के लिए नवांकोट गुरुद्वारा के पास जा रहा था। जब वह गुरुद्वारा के पास पहुंचा तो पीछे मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक आए और बेटे से आई फोन 11 छीनकर ले गए। बेटे ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए।