फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three siblings sustained burn injuries after a gas cylinder exploded in Panipat

तहखाने में थी रसोई: बुआ के लिए चाय बना रहे थे बच्चे, सिलिंडर फटने से तीन भाई-बहन झुलसे; मासूमों की हालत नाजुक

Sat, 27 Sep 2025 09:50 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत।
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 09:50 PM IST
सार

बच्चों ने शोर मचाया तो खलबली मच गई। तुरंत ही परिजन रसोई में पहुंच गए और बच्चों को वहां से बाहर निकाला। परिजनों ने तीनों बच्चों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
Three siblings sustained burn injuries after a gas cylinder exploded in Panipat
अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत स्थित थाना चांदनी बाग की विद्यानंद कॉलोनी में बुआ के लिए रसोई में चाय बनाते समय धमाके के साथ सिलिंडर में आ लग गई। हादसे में तीन मासूम भाई बहन झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के पड़ोसियों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। परिजनों ने तीनों बच्चों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बच्चों की हालत नाजुक है। चिकित्सकों ने बताया कि तीनों बच्चे 30 से 50 फीसदी तक झुलसे हुए हैं।

विज्ञापन

तहखाने में है रसोई
विद्यानंद कॉलोनी के मोहित ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करते हैं। उनके घर में तहखाना बना हुआ है। जिसमें उनकी रसोई है। उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटी 12 वर्षीय खुशी, 10 वर्षीय रिया और सात साल का बेटा विराज है। शनिवार को मोहित की बहन मिलने के लिए उनके घर पर आई थी। दोपहर को खुशी अपनी अपनी बुआ के लिए चाय बनाने के लिए रसोई में चली गई। रिया और अर्जुन भी उसके साथ तहखाने में बनी रसोई में चले गए। उसी समय अचानक धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। जिससे तीनों बच्चे आग की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बेटी 30, दूसरी 40 तो बेटा 50 फीसदी झुलसा
बच्चों ने शोर मचाया तो खलबली मच गई। तुरंत ही परिजन रसोई में पहुंच गए और बच्चों को वहां से बाहर निकाला। परिजनों ने तीनों बच्चों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि एक बच्ची 30 प्रतिशत, एक 40 और बेटा करीब 50 फीसदी तक झुलसा हुआ है। चिकित्सकों ने बच्चों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कर लिया है।

विज्ञापन

हाथ और चेहरा सबसे अधिक झुलसा
तीनों को बर्न वार्ड में रखा गया है। चिकित्सकों ने बताया कि तीनों बच्चे आग की चपेट में आए थे। चेहरे और हाथ सबसे अधिक झुलसे हुए हैं। जिससे बच्चों को बोलने में भी दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed