{"_id":"67b8e93d16989ef0680cc842","slug":"three-promising-students-from-panipat-got-first-place-at-the-state-level-in-foundation-level-2-panipat-news-c-244-1-sknl1016-132552-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बुनियाद लेवल-2 में पानीपत के तीन होनहारों ने प्रदेश स्तर पर पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बुनियाद लेवल-2 में पानीपत के तीन होनहारों ने प्रदेश स्तर पर पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन
पानीपत। मिशन बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा में पानीपत के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पाया है। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर के छात्र रिषभ मिश्रा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप के सोनू व नीलम कुमारी हैं। इन्होंने 170-70 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं राजकीय स्कूल तहसील कैंप के राकेश ने 151 अंक लेकर प्रदेश में चौथा व जिले में दूसरा और छात्रा प्रिया ने 150 अंक लेकर प्रदेश में पांचवां और जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।
राजकीय स्कूल तहसील कैंप के चार विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-5 जबकि छह विद्यार्थियों ने जिले की टॉप-10 की सूची में स्थान बनाया है। बुनियाद लेवल-2 में उत्तीर्ण विद्यार्थी अब लेवल-3 की ओरिएंटेशन परीक्षा में भाग लेंगे। शेड्यूल के अनुसार लेवल-3 की ओरिएंटेशन परीक्षा 11 मार्च को आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मिशन बुनियाद बैच 2025-27 के लिए गत 24 दिसंबर को लेवल-1 की प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 119 खंडों के 207 जबकि जिले के 18 परीक्षा केंद्रों में कराई थी। बुनियाद योजना के लिए प्रदेश में 76221 जबकि जिले में 6338 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
जिले से 4849 विद्यार्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा मैं भाग लिया। जिनमें 1392 विद्यार्थियों का चयन हुआ। वहीं दूसरे चरण में जिला स्तरीय परीक्षा 28 जनवरी को जिले के पांच केंद्रों पर आयोजित की गई। जिले में बुनियाद लेवल-1 में उत्तीर्ण 1392 में से 1327 परीक्षा दी। यानी 95.33 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को मिशन बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इसमें जिले के 434 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जिनमें 210 छात्राएं और 224 छात्र हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
बुनियाद लेवल-2 का खंड अनुसार परिणाम
खंड कुल विद्यार्थी छात्राएं छात्र
बापौली 62 28 34
इसराना 40 22 18
मडलौडा 65 27 38
पानीपत 192 96 96
समालखा 75 37 38
कुल 434 210 224
बॉक्स
जिले में टॉप-3 रहे स्कूल
स्कूल छात्राएं छात्र कुल
जीएमएसएसएसएस जीटी रोड 11 12 23
जीएसएसएस तहसील कैंप 13 08 21
जीएसएसएस नांगलखेड़ी 06 06 12
जीएसएसएस काबड़ी 03 09 12
बॉक्स
जिले में टॉप-3 में शामिल पांच विद्यार्थी
छात्र प्राप्त अंक विद्यालय का नाम
रिषभ मिश्रा 170 राजकीय वमा विद्यालय निजामपुर।
मो. साेनू 170 राजकीय वमा विद्यालय तहसील कैंप।
नीलम कुमारी 170 राजकीय वमा विद्यालय तहसील कैंप।
राकेश 151 राजकीय वमा विद्यालय तहसील कैंप।
प्रिया 150 राजकीय वमा विद्यालय तहसील कैंप।
वर्जन-
बुनियाद लेवल-2 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी किया है। जिले के 1327 में से 434 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थी बुनियाद लेवल-3 की ओरिएंटेशन परीक्षा में भाग लेंगे। यह परीक्षा 11 मार्च को संभावित है।
- संदीप संभ्रवाल, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।