फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three people injured in cylinder explosion in Panipat

Haryana: खाना बनाते हुए फटा सिलिंडर, धमाके के साथ उड़ गई मकान की छत, तीन लोग झुलसे

Wed, 30 Jul 2025 07:17 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 07:17 PM IST
सार

सिलिंडर आग लगने से धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर के रेगुलेटर से गैस लीकेज हो रही थी जिस वजह से यह हादसा हुआ। इस हादसे से तीन लोग झुलसे हैं। 

विज्ञापन
Three people injured in cylinder explosion in Panipat
सिलिंडर फटने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तलौडा थाना क्षेत्र के अलूपुर गांव में सुबह साढ़े छह बजे खाना बनाते समय सिलिंडर आग लगने से धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर के अवशेष मकान की छत को उड़ाते हुए 50 मीटर दूर जाकर गिरे। आग की चपेट में आने से घर के मुखिया रवि, उनकी पत्नी मंजीत और 11 साल का बेटा रोहित आग में झुलस गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर रवि की हालत गंभीर होने के कारण भर्ती कर लिया गया। मंजीत और रोहित को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


अलूपुर गांव के रवि ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनके तीन बच्चे 11 वर्षीय रोहित, नौ साल का अरमान, और सात साल की बेटी परी है। उनका एक कमरे का मकान है। बुधवार को बारिश के कारण वह उसी कमरे के दरवाजे पर अंदर की ओर गैस के चूल्हे पर खाना बना रहे थे। बच्चे कमरे में ही सो रहे थे। करीब साढ़े छह बजे सिलिंडर के रेगुलेटर के पास पाइप लीकेज होना शुरू हो गई और उसमें से गैस निकलने लगी। उन्होंने उसे बंद करने का प्रयास किया तो आग और तेज हो गई। जिसके बाद खतरे को देखते हुए रवि ने अपनी पत्नी और बच्चों को कमरे के बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन


जब सबसे बड़े बेटे को उठाने के बाद बाहर करने लगा तो धमाके के साथ सिलिंडर फट गया जिससे पूरे कमरे में आग फैल गई। आग की चपेट में आने से रवि, रोहित और रवि की पत्नी मंजीत झुलस गए। आग की लपटों से मकान में रखा सभी सामान, फ्रीज, कूलर, बेड व अन्य सामान खाक हो गया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतलौडा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि अलूपुर गांव में सिलिंडर फटने से मकान में आग लग गई थी। आग में झुलसने से एक व्यक्ति को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार है। आग लगने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed