फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three other accused arrested for threatening witness and firing in the air

Panipat News: गवाह को धमकाने और हवाई फायर करने के मामले में अन्य तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Three other accused arrested for threatening witness and firing in the air
समालखा। समालखा पुलिस ने हत्या के मामले में जेल से जमानत पर आने के बाद गांव चुलकाना में साथियों के साथ मिलकर हुड़दंगबाजी कर गवाह को धमकाने और हवाई फायर करने मामले में बुधवार शाम को फरार चल रहे और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रविंद्र व रवि निवासी चुलकाना और विपिन निवासी लालपुरा घरौंडा करनाल के रूप में हुई है। समालखा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मामले में इससे पहले पुलिस टीम द्वारा आरोपी हरदीप उर्फ दास्तान, प्रवीन, संदीप, संजू, सतपाल, गोपाल, आजाद, गौरव, गोविंद, नितिन, हवासिंह, विशाल उर्फ धुमा व नरेश निवासी चुलकाना, रोहताश उर्फ मोटा निवासी नोहरा व मंजीत निवासी डाडोला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने मौके से आरोपियों की 11 गाड़ियां जब्त की थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि थाना समालखा में गांव चुलकाना निवासी पवन ने शिकायत देकर बताया था कि जुलाई 2018 में उसके ताऊ के लड़के सोमपाल की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। वारदात बारे थाना समालखा में अभियोग दर्ज है। उस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित वारदात में शामिल उसके अन्य साथी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मामले का मुख्य आरोपी 12 अप्रैल को जेल से जमानत पर बाहर आया। आरोपी अपने साथ 20-25 गाड़ियों के काफिले में जिनमें संदीप, सोनू, विशाल उर्फ धुमा निवासी चुलकाना व अन्य 70-80 युवकों को साथ लेकर गांव में आया। गली में उनके घर के सामने आतिश बाजी करने के साथ ही हुड़दंग बाजी कर पिस्तौल से दो फायर किए। वे डर के मारे घर से बाहर नही निकले। आरोपी ने धमकी दी की अगर हत्या के मामले में उसके खिलाफ गवाही दी तो वह उसको जान से मार देगा। पवन की शिकायत पर थाना समालखा मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed