फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three new dengue cases found, number reaches 30

Panipat News: डेंगू तीन नए केस मिले, 30 पहुंची संख्या

Sat, 20 Sep 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 20 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three new dengue cases found, number reaches 30
जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले में डायरिया के साथ डेंगू के मरीजों की सख्या बढ़ने है। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को डेंगू के तीन नए केस और मलेरिया का एक केस आया है। इसके साथ इस साल डेंगू-मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। अकेले डेंगू के मामलों की संख्या 30 तक पहुंच गई हैं। जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू-मलेरिया के दो मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि तीन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पिछले साल डेंगू-मलेरिया के 317 केस आए थे।
जिले में डेंगू-मलेरिया के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले दस दिन में डेंगू के नौ और मलेरिया का एक मामला सामने आया है। शुक्रवार को एक ही दिन में डेंगू की तीन नए मामले आए। बुजुर्गों समेत बच्चे भी इसके संक्रमण से ग्रस्त हो रहे हैं। पिछले दस दिन में राणा माजरा से 74 वर्षीय पुरुष, धूपसिंह नगर से 26 वर्षीय महिला, पत्थरगढ़ से नौ वर्षीय बच्चा, शास्त्री कॉलोनी से 40 वर्षीय महिला, नूरवाला से 11 वर्षीय बच्ची, बाबरपुर मंडी से 39 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-29 से 25 वर्षीय महिला, अंसल से 29 वर्षीय महिला और समालखा से 65 वर्षीय महिला आई है। वहीं मलेरिया में चावला कॉलोनी 17 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिला। मलेरिया में स्थानीय पांच जबकि अन्य क्षेत्रों से आए लोग मलेरिया से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। सभी को मिलाकर अब तक डेंगू-मलेरिया के 52 मामले सामने आ चुके हैं। इस साल चिकनगुनिया का सेक्टर-12 से 54 वर्षीय महिला मिली है। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी जसमेर सिंह ने बताया कि बारिश रुकने के बाद डेंगू-मलेरिया के मरीज बढ़ते हैं। लोगों को अपने स्वास्थ्य से प्रति जागरूक होना चाहिए। मच्छरों से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। खाना-पीने का पदार्थों का ढ़ककर रखना चाहिए। बुखार, खांसी, जुकाम होते ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन

अगस्त माह में 739 को दिए नोटिस
स्वास्थ्य विभाग की टीम लार्वा की जांच के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जा रही है। अगस्त माह में टीम ने कुल 261113 घरों का सर्वे किया। इनमें से लार्वा एक्टिविटी में 2569 पाॅजीटिव आए हैं। कूलर 82207 में से 851, टंकी 97886 में से 183, हौदी 24761 में से 134, फ्रीज 89616 में से 227, कंटेनर 279386 में से 860, छत 56291 में से 21 लार्वा पॉजीटिव मिले। इनमें से 739 को लार्वा मिलने पर नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा फोगिंग के लिए दवा दी जाती है। नगर निगम और पंचायत विभाग को फोगिंग करानी होती है। विभाग की टीम डोर-टू-डोर जाकर लार्वा की जांच कर रही हैं और लोगों को पंपलेट बांटकर जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर मांग अनुसार फॉगिंग दवा की उपलब्ध करवाई जा रही है। डेंगू और मलेरिया के केस की पहचान की जा रही है।
डॉ. सुनील संदूजा, जिला मलेरिया अधिकारी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed