फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three motorcycle riders snatched the mobile

Panipat News: तीन मोटरसाइकिल सवारों ने छीना मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Three motorcycle riders snatched the mobile
पानीपत। हरिनगर में सोमवार रात को घर जा रहे व्यक्ति से मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। पीड़ित सोमवार रात को दिल्ली से अपने घर लौट रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हरिनगर निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह रविवार को दिल्ली निजी काम से गया था। वह सोमवार रात लगभग दो बजे रेलवे स्टेशन पर उतारा। वह पैदल अपने घर जा रहा था। रास्ते में हरिनगर में मंडी के पास पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी। वह उसके साथ छीना झपटी करने लगे। उन्होंने उससे मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। ब्यूरोरेलवे स्टेशन जा रहे व्यक्ति से झपटा मोबाइल
विज्ञापन

पानीपत। झपटमारों ने हरिनगर रोड पर एक व्यक्ति के हाथ से मोबाइल झपट लिया। पीड़ित अपने भाई के साथ सोमवार रात को रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। पीड़ित के बड़े भाई ने इस वारदात की शिकायत पुराना औद्याेगिक क्षेत्र थाना पुलिस में दी है। जयप्रकाश निवासी गंगाराम कॉलोनी ने बताया कि वह सोमवार रात दो बजे अपने भाई धर्मेंद्र यादव व उसके जानकार प्रदीप कुमार यादव को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने जा रहा था। वह मोटरसाइकिल चला रहा था। वह दोनों पीछे बैठे थे। उसके भाई धर्मेंद्र यादव के हाथ में मोबाइल था। हरिनगर रोड पर शराब ठेके के पास पीछे से एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। इन्होंने उसके भाई के हाथ से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन

चोरी का मोबाइल खरीदने का आरोपी काबू
इसराना। इसराना पुलिस ने नौल्था गांव में घर से चोरी हुए मोबाइल फोन को खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नितेश निवासी सराय कॉलोनी रोहतक के रूप में हुई। थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि नौल्था वासी हरीश ने अगस्त में पुलिस को बताया था कि उसका चचेरा भाई उमेश एक साल से उसके पास घर पर रह रहा था। उमेश कुछ दिन पहले घर से कई जेवर और 10 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। हरीश की शिकायत पर पुलिस ने थाना इसराना में चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी उमेश को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की तो आरोपी ने चोरी किए गहने रिंकू निवासी रोहतक को 41 हजार रुपये में व मोबाइल फोन नितेश निवासी सराय कॉलोनी रोहतक को 10 हजार रुपये में बेचने बारे स्वीकारा। सोमवार देर शाम आरोपी नितेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने एक चोरीशुदा मोबाइल फोन आरोपी उमेश से खरीदने के बारे में स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed