{"_id":"61e1d6f70428204af86d2150","slug":"three-more-doctors-corona-infected-panipat-news-knl960508107","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और डॉक्टर कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और डॉक्टर कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
पानीपत। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि जनवरी के बीते 14 दिन में 1445 संक्रमित आ चुके हैं। शुक्रवार को 281 संक्रमित आए, जो अब तक आए संक्रमितों की सबसे अधिक संख्या है। इनमें सिविल अस्पताल के तीन डॉक्टर भी शामिल हैं। डॉक्टरों के लगातार संक्रमित होने से सिविल अस्पताल में उपचार की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।
वीरवार को तीन डॉक्टरों के संक्रमण की जद में आने के बाद शुक्रवार को सिविल अस्पताल के तीन डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए। सबसे ज्यादा संक्रमित रिफाइनरी टाउनशिप से आए। यहां से रहने वाले 42 संक्रमित हैं। अब तक यहां 172 संक्रमित मिल चुके हैं। कुल संक्रमितों में से जहां 106 महिलाएं हैं वहीं दो से 17 वर्ष की उम्र के 14 बच्चे हैं। इसमें दो, तीन, चार और पांच वर्ष के मासूम बच्चे भी हैं। इस वक्त जिले में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 1295 पहुंच चुकी है।
अब तक 74 बच्चे संक्रमण की चपेट में आ चुके
तीसरी लहर में अब तक 74 बच्चे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जबकि तीनों लहरों में कोरोना की चपेट में 4672 बच्चे आ चुके हैं। अब तक जिले में कोरोना से 642 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक जिले में ओमिक्रॉन के पांच केस दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
पिछले 10 दिन का कोरोना रोगियों का ग्राफ:
- 3 जनवरी- 11 केस
- 4 जनवरी- 15 केस
- 5 जनवरी- 20 केस
- 6 जनवरी -65 केस
- 7 जनवरी- 65 केस
- 8 जनवरी- 103 केस
- 9 जनवरी- 116 केस
- 10 जनवरी- 122 केस
- 11 जनवरी- 223 केस
-12 जनवरी- 169 केस
- 13 जनवरी- 236 केस
- 14 जनवरी 281 केस
- डॉक्टर संक्रमित, नेत्र विभाग बंद
डॉक्टरों के संक्रमित होने से सिविल अस्पताल का नेत्र विभाग बंद हो गया। यहां के दो डॉक्टरों समेत एक सहायक चपरासी संक्रमित हो चुके हैं। सभी आइसोलेशन में है और उनके ठीक होने तक ओपीडी में नेत्र रोगियो की जांच नही हो सकेगी। अब तक सिविल अस्पताल समेत निजी अस्पतालों के 21 डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं।
एहतियात बरतें इसी से होगा बचाव: डॉ. सुनील
शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 281 नए मरीज मिले हैं। इनको आइसोलेट किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि एहतियात बरतें, इसी से बचाव संभव है।
- डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन
शुक्रवार को 1417 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। शुक्रवार को 281 नए कोरोना केस पॉजिटिव केस मिले जबकि 45 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। उन्होंने बताया कि सक्रिय रोगियों की संख्या 1295 है। -डॉ जितेंद्र कादियान, सीएमओ
6443 लोगों को लगे टीके
शुक्रवार को कुल 6443 लोगों को टीका लगाया गया। 15 प्लस के 544 बच्चों को पहली डोज दी गई । 18 प्लस के 1812 लोगों को पहली डोज दी गयी है और 2692 को दूसरी डोज दी गई। 45 साल से ऊपर के 928 लोगों को पहली और 859 को दूसरी डोज दी गयी। इसी कड़ी में 152 लोगों को बूस्टर डोज दी गई । अब तक कुल वैक्सिनेशन के 171 सत्र आयोजित किए गए हैं।