फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three mobile phones and sims found from prisoner on charges of murder in jail

जेल में हत्या के आरोप में बंद बंदी से मिले तीन मोबाइल फोन और सिम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
Three mobile phones and sims found from prisoner on charges of murder in jail
पानीतप। जेल में बंदी के पास से प्रशासन ने तीन मोबाइल फोन बरामद किए। जेल प्रबंधन ने पुलिस को मोबाइल फोन सौंपकर साइबर सेल से इनकी जांच कराने की मांग की है। यह भी कहा कि जेल के अंदर मोबाइल पहुंचने की भी जांच कर दोषी अधिकारी और कर्मचारी पर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को मामले में शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शांतिनगर निवासी विचाराधीन बंदी आशीष हत्या के आरोप में बंद है। उस पर सितंबर 2019 में मतलौडा में एक युवक की हत्या का आरोप है। संदेह होने पर शुक्रवार की दोपहर दो बजे ब्लॉक नंबर-6 की तलाशी कराई गई।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह और सहायक निरीक्षक यश कुमार एवं शिव कुमार, हेड वार्डन सतपाल और ब्लॉक इंचार्ज शमशेर ने विचाराधीन बंदी आशीष की तलाशी ली। उसके अंडरवियर से एक मोबाइल मिला, जिसमें सिम भी लगा था। सख्ती से पूछताछ पर ब्लॉक नंबर-6 के भाग दो के बरामदे की दीवार में लगे बिजली बोर्ड के पाइप से दो और मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनमें भी सिम लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed