{"_id":"61f59e2f8b088d11f25b9f85","slug":"three-miscreants-riding-an-auto-injured-the-young-man-panipat-news-knl97403974","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो सवार तीन बदमाशों ने युवक को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो सवार तीन बदमाशों ने युवक को घायल किया
विज्ञापन
पानीपत। घायल वजीर सिंह।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। साइड न देने पर ऑटो सवार तीन बदमाशों ने मिलकर युवक पर ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। हमले के दौरान घायल युवक के करीब 13 हजार रुपये भी गायब हो गए। हमलावर दोबारा मिलने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। पीड़ित को स्थानीय लोगों ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद उसने तहसील कैंप थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नूरवाला स्थित गीता कॉलोनी निवासी वजीर सिंह ने बताया कि वह बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित फ्रेंडस ट्रेडर्स पर नौकरी करता है। शुक्रवार की रात करीब सवा नौ बजे वह फ्रेंड्स ट्रेडर्स से पैदल घर जा रहा था। बस स्टैंड से ऑटो लिया। इसी बीच दूसरा ऑटो चालक ने गाड़ी सामने अड़ा दी। ऑटो से दो युवक और भी उतरे। तीनों नशे में धुत थे। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। वह ऑटो से उतरा और उन्हें समझाना चाहा तो तीनों ने उस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके पर ऑटो छोड़कर भाग गए।
वजीर सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर उसने जेब चेक की तो करीब 13 हजार रुपये गायब थे। तहसील कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरि राम का कहना है कि घायल की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।