{"_id":"610071be8ebc3e0943594fba","slug":"three-miscreants-riding-a-bike-robbed-a-bike-from-a-member-of-ragini-party-panipat-news-knl779682175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार तीन बदमाशों ने रागिनी पार्टी के सदस्य से बाइक लूट ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार तीन बदमाशों ने रागिनी पार्टी के सदस्य से बाइक लूट ली
विज्ञापन
पानीपत। गांव सौंदापुर और आसन कलां के बीच खुखराना रेलवे स्टेशन के पास तीन बदमाशों ने रागिनी पार्टी के सदस्य से पिस्तौल के बल पर बाइक लूट ली। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने पहले दो हजार रुपये और फोन मांगा, फिर बाइक लूटकर फरार हो गए। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव आसन कलां निवासी रशीद ने बताया कि वह रागिनी पार्टी में ढोलक बजाता है। कोरोना की वजह से साल भर से काम बंद है। वह सोमवार शाम काम की तलाश में बाइक से गांव सौंदापुर गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे लौटते वक्त खुखराना रेलवे स्टेशन के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसका पीछा किया और ओवरटेक करते हुए उसे रुकवा लिया। तीनों ने चेहरा ढका था। दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर रुपये और मोबाइल फोन मांगा। नहीं देने पर तीनों से उसे पीटा और सड़क पर गिरा दिया।
एक युवक पिस्तौल के बल पर उसे गांव सौंदापुर की तरफ लेकर चलने लगा। करीब 10 कदम जाकर उसने धक्का देकर उसे गिरा दिया और बाइक लेकर फरार हो गए। फिर छोटे भाई को कॉल किया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास तलाश की, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, प्रभारी, पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना