{"_id":"683a18d193300af6c4092f4c","slug":"three-minors-accused-of-robbery-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1011-137835-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लूट के आरोपी तीन नाबालिग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लूट के आरोपी तीन नाबालिग गिरफ्तार
विज्ञापन
समालखा। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने समालखा में ओमप्रकाश के साथ लूटपाट के मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद तीनों नाबालिग आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें बाल सुधार गृह अंबाला भेज गया।
नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि टीम ने समालखा अनाज मंडी में दबिश देकर तीनों युवकों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में तीनों नाबालिग आरोपियों ने 26 मई की रात करीब दस बजे समालखा अनाज मंडी के एक युवक का रास्ता रोककर डंडों से मारपीट कर मोबाइल और 500 रुपये लूट करने की वारदात को स्वीकारा। थाना समालखा पुलिस में इस मामले में गांव कुठाउ जिला शेखपुरा, बिहार हाल समालखा निवासी ओमप्रकाश की शिकायत पर मामला दर्ज है। नाबालिग आरोपियों के कब्जे से 250 रुपये,मोबाइल बरामद किया है। संवाद