फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three Man Died in Accident at rohtak panipat highway in panipat

Panipat Accident: दशहरे की रात हाईवे किनारे खड़े तीन दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, तीनों की मौत

Thu, 06 Oct 2022 04:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Oct 2022 04:12 PM IST
सार

एक अन्य सड़क हादसे में मतलौडा के गांव वैसर के पास हाइड्रा चालक ने सड़क किनारे टहल रहे 59 वर्षीय अधेड़ को टक्कर मार दी। चालक हाइड्रा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Three Man Died in Accident at rohtak panipat highway in panipat
पानीपत में हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पानीपत में बुधवार देर रात रोहतक-पानीपत हाईवे पर हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। दो युवक सोनीपत जबकि एक पानीपत का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार रात करीब 11 बजे  रोहतक पानीपत हाईवे पर गांव कैत के पास सड़क किनारे तीनों दोस्त खड़े थे।
विज्ञापन


इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोग घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचें, जहां धर्मबीर ( 40) पुत्र रामधारी निवासी गांव पूठर इसराना, संदीप (32) पुत्र सतबीर निवासी गांव बनवासा सोनीपत और मोनू (25) पुत्र मामन निवासी गांव धुराना सोनीपत को मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक अन्य सड़क हादसे में मतलौडा के गांव वैसर के पास हाइड्रा चालक ने सड़क किनारे टहल रहे 59 वर्षीय अधेड़ को टक्कर मार दी। चालक हाइड्रा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मृतक गांव अहर निवासी ईश्वर के साले गांव कुराना निवासी सतबीर ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को किसी निजी काम से अहर चौक गया था। इसी दौरान उसका जीजा ईश्वर भी अहर चौक पर आ गया। जीजा आगे और वह पीछे चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे हाइड्रा चालक ने उसे टक्कर मार दी। जीजा को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed