फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three including former Sarpanch attacked, left for dead

Panipat News: पूर्व सरपंच समेत तीन पर हमला, मृत समझकर छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Three including former Sarpanch attacked, left for dead
पानीपत। थाना मॉडल टाउन के नजदीक कुछ लोगों ने सौदापुर के एक व्यक्ति और पूर्व सरपंच समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सौदापुर के व्यक्ति की गाड़ी तोड़ दी और उनको मृत समझकर छोड़कर भाग गए। थाना पुराना औद्योगिक ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पूर्व सरंपच समेत तीनों लोग थाने के नजदीक एक पंचायत को निपटाकर घर जा रहे थे। सौदापुर के कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 फरवरी की शाम करीब सवा सात बजे वह पुराना कोर्ट रोड के नजदीक महाजन फैक्ट्री के पास थाना माॅडल टाउन से एक पंचायत निपटाकर जा रहा था। उसके साथ कार में सौदापुर गांव के पूर्व सरपंच राजू और सन्नी भी थे। इससे कुछ दूरी पर 10-15 लड़के मोटरसाइकिल पर खड़े थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़कों ने उसके हाथों पर तेजधार हथियार व राॅड से हमला कर दिया और गाड़ी को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

हमलावर उसको मृत समझकर भाग गए। उसके दोस्त उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां से चिकित्सकों ने उसको एम्स दिल्ली ले जाने की सलाह दी। उसको सनौली रोड स्थित एक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी आंख का आपरेशन किया गया। जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed