{"_id":"680eaf190459bb1af302cf85","slug":"three-including-a-minor-arrested-in-robbery-of-e-rickshaw-driver-panipat-news-c-244-1-pnp1012-136069-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ई-रिक्शा चालक से लूट में नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ई-रिक्शा चालक से लूट में नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। ई-रिक्शा को सुनसान जगह पर ले जाकर लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने चांदनीबाग थाना से कुछ दूरी पर रिसालू रोड से रिक्शा लेकर चालक से 4500 रुपये और मोबाइल फोन लूटा था।
सीआईए-3 प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि 16 मार्च भारत नगर निवासी रोहित ने थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कराया था। रोहित का कहना था कि रिसालू रोड से तीन युवक उसकी रिक्शा में बैठे और कुछ आगे चलने को कहा। जब वह एक सुनसान स्थान पर पहुंच गए तो आरोपियों ने उसकी जेब से 4500 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस मामले की जांच सीआईए-3 टीम को सौंपी गई थी। रविवार को पुलिस टीम ने शनिवार शाम को ऊझा गेट के पास से दो आरोपी प्रिंस निवासी मुल्तान कॉलोनी ऊझा रोड, कुनाल निवासी हरिगढ़ जींद को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद एक नाबालिग का नाम भी सामने आया था। रविवार को नाबालिग आरेापी को भी गिरफ्तार किया गया। नाबालिग को बाल सुधार गृह और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ब्यूरो
-- --