फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three hookahs and 18 flavor packets recovered

Panipat News: तीन हुक्के और 18 फ्लेवर पैकेट बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 03:18 AM IST
विज्ञापन
Three hookahs and 18 flavor packets recovered
पानीपत। गृहमंत्री अनिल विज के आदेश पर जिला में पुलिस ने टीम बनाकर हुक्का बार पर स्पेशल छापामारी की। इसका केंद्र शहर का पॉश एरिया मॉडल टाउन और अंसल रहा। मॉडल टाउन में तीन और अंसल में एक हुक्का बार पर पुलिस पहुंची। गृहमंत्री ने जारी बयान में पानीपत से तीन हुक्के और 18 फ्लेवर पैकेट बताए, जबकि जिला पुलिस ने पहले दो हुक्के और चार पैकेट बताए।
विज्ञापन

गृहमंत्री के बयान की जानकारी दी तो पुलिस ने दो हुक्के और 18 पैकेट पकड़ने की बात कही। अब बड़ा सवाल मॉडल टाउन स्थित एक बार से एक हुक्का कम दिखाने का सवाल बना हुआ है। इस पर पानीपत पुलिस की कार्रवाई कठघरे में खड़ी हो गई है। इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर बुधवार की रात को हुक्का बार और अहातों की जांच की थी। जिला में पुलिस ने चार हुक्का बार में छापे मारे। यहां तीन में कुछ नहीं मिला। जबकि मॉडल टाउन स्थित एक बार में दो युवक हुक्का पीते मिले। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यहां मौके से दो हुक्के और 18 पैकेट फ्लेवर बरामद दिखाए गए। जबकि गृहमंत्री अनिल विज ने चंडीगढ़ में अपनी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रदेशभर के आंकड़ों का विश्लेषण किया। जिसमें पानीपत जिले में पानीपत में चार हुक्का बारों पर छापे मारे गए, जिनसे तीन हुक्के और 18 फ्लेवर पैकेट बरामद किए हैं। पानीपत पुलिस और गृहमंत्री के आंकड़े में एक हुक्का गायब है। इस बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि फ्लेवर के हुक्के की कीमत वर्तमान में आसमान छू रही है। यह एक हजार से शुरू होकर 50 हजार तक बिकता है। बार में आमतौर पर यह देखे जाते है। कुछ युवा अब मंडली बनाकर इनका इस्तेमाल कर नशे का सेवन करते है। ऐसे में महंगी कीमत का हुक्का गायब होना सवाल खड़े कर रहा है।


बॉक्स
इन बार में मारे छापे
1. अंसल गेट नंबर-2 के पास कैफे लांज में सर्कल हुक्का बार
2. असंध रोड, अनेजा पेट्रोल पंप के पास टमेटो रेस्टोरेंट की छत पर
3. मॉडल टाउन रामलाल चौक पर एटमॉस फेयर हुक्का बार
4. असंध रोड स्थित पिरामिड होटल में


वर्जन
दो युवक गिरफ्तार
पानीपत में चार हुक्का बार पर छापे मारे गए थे। मॉडल टाउन स्थित एक बार से दो युवकों को हुक्का पीते गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं मौके से दो हुक्के और 18 फ्लेवर पैकेट बरामद किए गए है।
- प्रमोद कुमार, एसआईएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed