फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three gynecologists resigned, later withdrew their resignations

Panipat News: तीन गायनेकोलॉजिस्ट ने दिया इस्तीफा, बाद में लिया वापस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:18 AM IST
विज्ञापन
Three gynecologists resigned, later withdrew their resignations
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल की तीनों गायनेकोलॉजिस्ट ने एक साथ नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. श्यामलाल महाजन को दे दिया है। उन्होंने जिला सिविल सर्जन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इन इस्तीफे से स्वास्थ्य विभाग में सनसनी फैल गई, हालांकि बाद में उन्होंने वरिष्ठों के समझाने के बाद इस्तीफा वापस ले लिया।
विज्ञापन

गायनेकोलॉजिस्ट के इस्तीफे की सूचना मिलते ही हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन भी हरकत में आई। एसोसिएशन ने डॉक्टरों के पक्ष में शुक्रवार दोपहर को जिला नागरिक अस्पताल में आपात बैठक भी बुलाई। यहां सिविल सर्जन पहुंचे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सिविल सर्जन व तीनों डॉक्टरों से विषय को जाना। सिविल सर्जन ने यहां डॉक्टराें से बात की और उनकी परेशानी जानी। उन्होंने अपने व्यवहार के लिए माफी तक मांगी। डॉक्टरों ने भी समझाने के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल में तीन महिला रोग विशेषज्ञ हैं। तीनों डॉक्टरों पर अस्पताल की प्रसूति सेवाएं पूर्ण रूप से निर्भर करती हैं। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 30-35 सामान्य व औसतन तीन सिजेरियन डिलीवरी होती है। यहां का रेफरल फिलहाल एक प्रतिशत से भी कम है। तीनों डॉक्टरों ने शुक्रवार दोपहर को सयुंक्त रूप से अपना इस्तीफा लिख दिया था। तीनों डॉक्टरों ने अपने इस्तीफे में लिखा कि वह 10-15 साल से सरकारी सेवाओं में हैं। वह सीनियर पदों पर कार्यरत हैं। उनके प्रति अथॉरिटी का रवैया सही नहीं है। उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। यहां उनकाे काम में सहयोग नहीं किया जाता। इसलिए वह नौकरी से इस्तीफा दे रही हैं। एक पेज के इस्तीफे पर तीनों डॉक्टरों ने हस्ताक्षर भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. रिंकू सांगवान ने बताया कि तीन चिकित्सकों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने चिकित्सकाें और सीएमओ के बीच बैठक कराई। यहां दोनों पक्षों को सुना गया। भविष्य में ऐसी तनातनी न होने को देखते हुए चर्चा की गई। दोनों पक्ष मान गए हैं। तीनों चिकित्सकों ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।

वर्जन-

इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि ऐसी कोई बड़ी बात नहीं है। हम एक परिवार की तरह हैं। थोड़ी गलतफहमी हो गई थी। वह दूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed