फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   three corona patients including JE nephew in panipat

नगर निगम के जेई की छह साल की भतीजी समेत तीन मिले कोरोना पॉजिटिव, सांसद व विधायक की रिपोर्ट आई नेगेटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
three corona patients including JE nephew in panipat
जिले में कोरोना के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। आए दिन औसतन तीन मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को नगर निगम के जेई की छह वर्षीय भतीजी भी कोरोना की पॉजिटिव मिली है। ढोढपुर गांव की रहने वाली ये बच्ची अपने जेई चाचा के संपर्क में आई थी। जेई वीरवार को कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसके बाद उसके परिवार के पांच लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें भतीजी पॉजिटिव मिली है। उसको फिलहाल खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहां वो अपने चाचा के साथ रहेगी। इसके अलावा सुखदेव नगर का 57 साल और जगन्ननाथ विहार का 63 साल का बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। ये दोनों पहले ही किसी बीमारी से ग्रस्त थे। इनको निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के परामर्श पर इनके सैंपल लिए गए थे। इनको भी खानुपर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। भाजपा नेत्री के डॉक्टर पति के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भाजपा नेत्री के भी शनिवार को सैंपल लेकर उनको घर पर क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर सांसद संजय भाटिया व विधायक प्रमोद विज की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। जिले में अब कोरोना के 126 केस हो गए हैं। इनमें से 88 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 33 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

पांच साल के बच्चे और 31 साल के पुुुरुष ने कोरोना को हराया तहसील कैंप के 31 वर्षीय युवक व उसके पांच साल के बेटे ने कोरोना को हरा दिया है। दोनों को शनिवार को खानपुर मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में 88 लोग कोरोना को हरा चुके हैं।
विज्ञापन

7049 सैंपल में से 6691 की रिपोर्ट नेगेटिव: डॉ. वर्मा
सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि शनिवार को कोरोना के तीन केस पॉजिटिव मिले हैं, वहीं दो मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया हैं। जिला में कोविड-19 के कुल 7049 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 6691 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। शनिवार को भी 162 सैंपल भेजे गए हैं। 241 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 126 केसों में से अब कुल 33 केस एक्टिव हो गए हैं। 88 केस रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed