फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three copycats caught, one supervisor also relieved

पकड़े गए तीन नकलची, एक पर्यवेक्षक भी रिलीव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Three copycats caught, one supervisor also relieved
पानीपत। हरियाणा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में बुधवार को बोर्ड की फ्लाइंग टीम ने तीन छात्रों को नकल करते पकड़ा। संलिप्ता पाने पर एक पर्यवेक्षक को भी रिलीव कर दिया गया। बोर्ड की फ्लाइंग टीम की कार्रवाई के बाद सेंटर पर विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन

बोर्ड प्रश्न पत्र उड़नदस्ता जिला पानीपत के इंचार्ज बलवान सिंह ने बताया कि बुधवार को 12वीं की कृषि एवं दर्शन शास्त्र विषय की परीक्षा थी। 10वीं की शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा, संस्कृत, उर्दू, ड्राइंग, कृषि, कंप्यूटर विज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत हिंदुस्तानी (सभी विकल्प), पशुपालन व नृत्य (सभी विकल्प) की परीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि जीटी रोड स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी में बने 10वीं कक्षा के परीक्षा सेंटर में चेकिंग के दौरान एक छात्र को पर्ची के साथ पकड़ा वहीं दो छात्र आपस में बैठकर पेपर साल्व कर रहे थे। ऐसे में तीनों के यूएमसी केस बनाने के अलावा परीक्षा कक्ष में तैनात महिला पर्यवेक्षक को भी रिलीव कर दिया गया। उन्होंने कहा कि महिला पर्यवेक्षक की संलिप्ता से ही छात्र साथ-साथ बैठे थे।
विज्ञापन

- बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को नकल करते तीन विद्यार्थियों को पकड़ा है। एक पर्यवेक्षक को रिलीव किया गया है। सभी केंद्र अधीक्षकों व पर्यवेक्षकों को नकल रहित परीक्षा संचालित करवाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। - रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed