फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three complaints came in the open court of Electricity Corporation

Panipat News: बिजली निगम के खुले दरबार में आई तीन शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Three complaints came in the open court of Electricity Corporation
पानीपत। सेक्टर-6 स्थित 33 केवी सब स्टेशन के सभागार में सोमवार को उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम सीजीआरएफ की ओर से खुला दरबार लगाया गया।
विज्ञापन

यहां सुबह 11 से लेकर शाम चार बजे तक पांच घंटे में सिर्फ तीन उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंचे। तीनों शिकायतें गलत बिजली बिल संबंधित रही। चेयरमैन आरके खन्ना ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना और अपील केस बना अपने साथ ले गए। साथ ही पुराने मामलों पर भी दरबार में पहुंचे अधिकारियों से फीडबैक लिया।
शिकायत लेकर पहुंचे सनौली खुर्द निवासी नरेश ने बताया कि उन्होंने सनौली रोड स्थित अपने अस्पताल का या छाजपुर सब डिवीजन से कनेक्शन ले रखा है।
वे नियमित तौर पर अपने बिल भरते आ रहे हैं। बावजूद बिजली निगम ने पिछले माह उनका बिल 1.71 लाख रुपये बनाकर भेज दिया। निगम कार्यालय चैक कराया तो 21,845 यूनिट का केवल 61 हजार 405 बिल बना मिला।
विज्ञापन

उसे भी भर दिया गया बाकी संडरी चार्ज गलती से लगने और अगले माह हटकर आने की अधिकारियों ने बात कही। उन्होंने यूनिट का बना बिल भर दिया।
अब फिर 1 लाख 33 हजार 100 रुपये का बिल बनाकर भेज दिया है। जबकि यूनिट का बिल केवल 19 हजार 448 रुपये का है। कर्मचारी के पास गया तो जवाब मिला की ये संडरी चार्ज गलती से लग गया। ये ठीक करने की पावर हमारे पास नहीं, हेड आफिस पंचकूला में जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत बिल की शिकायत लेकर आए धर्मेंद्र ने बताया कि वे अपने घरेलू कनेक्शन का बिल समय पर जमा कराते रहे हैं। साल भर पहले अचानक करीब 16 हजार का बिल भेज दिया जबकि नियमित तौर पर हमेशा 500 से 700 रुपये बिल आता था। एक साथ इतना बिल भेजने पर शिकायत लेकर एसडीओ कार्यालय गए तो उन्होंने ठीक करके भेजने का आश्वासन दिया।

अब साल भर से हर बिल में उक्त पैसे जुड़कर आ रहे हैं। चेयरमैन आरके खन्ना ने कहा कि दरबार में उन उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाती हैं। जिनका स्थानीय बिजली निगम के एसडीओ व कार्यकारी अभियंता से मिलने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाता है। इस मौके पर एसई नरेंद्र सिंह, चीफ अकाउंट आफिसर हीरा लाल, एसडीओ सनौली रोड सब डिवीजन अंजलि शर्मा, सीए खैराती लाल, दलेल शर्मा, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed