फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three boy gone in bleech hosue die

ब्लीच हाउस में पतंग की डोर लेने गए तीन मासूमों की हत्या कर कपड़े में लपेट रजवाहे में फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three boy gone in bleech hosue die
गांव बिंझौल में पतंग की डोर लेने ब्लीच हाउस गए तीन मासूमों की मालिक ने हत्या कर दी। तीनों के शवों को कपड़े में लपेटकर रजवाहे में डाल दिया। परिजनों की शिकयत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने ब्लीच हाउस के मालिक समेत 12 पर हत्या का केस दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जयकुमार पुत्र चंद्रभान निवासी बिंझौल ने बताया कि मंगलवार शाम को चार बजे बेटा लक्ष्य (11) दोस्त वंश (10) पुत्र अशोक, अरुण (12) पुत्र बिजेंद्र समेत अन्य तीन अन्य के साथ गांव के पास खुले ब्लीच हाउस में पतंग की डोर लेने गए थे। जहां ब्लीच हाउस मालिक हरिओम और मैनेजर पवन बंसल ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने सभी बच्चों के साथ मारपीट की। इस दौरान तीन दोस्त तो भागने में कामयाब हो गए, जिनका पीछा भी किया गया। तीनों ने घर पहुंचकर पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजन इकट्ठा होकर ब्लीच हाउस पहुंचे तो मालिक यही कहता रहा कि बच्चे वहां नहीं आए। परिजनों का आरोप है कि रात करीब 12 बजे ब्लीच हाउस में मौजूद एक महिला ने उन्हें धमकाया और कहा कि बच्चों को मारकर रजवाहे में फेंक दिया है। वह रजवाहे के पास गए तो पानी का बहाव तेज था। उन्होंने एक्सइएन को बोलकर पानी रुकवाया और करीब 60 से अधिक लोगों ने रजवाहे में उतरकर मासूमों की तलाश की। सुबह चार बजे तीनों शव रजवाहे में मिले। परिजनों का आरोप है कि ब्लीच हाउस के मालिक ने बच्चों की हत्या कर कपड़े में लपेटकर शव रजवाहे में फेंके हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने किया गोहाना रोड जाम, पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी
परिजनों ने सुबह सात बजे के आसपास गोहाना रोड पर तीनों मासूमों के शव को रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मांग की। परिजनों का पुलिस पर भी आरोप था कि रात को गुमशुदगी की रिपोर्ट देने के बावजूद भी पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। देर रात उन्होंने खुद ही मासूमों के शव रजवाहे से निकाले। करीब 20 मिनट बाद डीएसपी संदीप मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के बयान पर आरोपी ब्लीच हाउस के मालिक, मैनेजर, जमीन की मालकिन और उसके बेटे समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों धरपकड़ में जुटी हुई है।
-संदीप कुमार, डीएसपी, मॉडल टाउन एरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed