फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three bleach houses found running illegally

Panipat News: अवैध रूप से चलते मिले तीन ब्लीच हाउस

Sat, 26 Jul 2025 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 26 Jul 2025 03:55 AM IST
विज्ञापन
Three bleach houses found running illegally
पानीपत। बिंझौल में अवैध रूप से चल रहे ब्लीच हाउस पर शहरी एवं ग्राम आयोजना विभाग की प्रवर्तन शाखा ने शुक्रवार को कार्रवाई की है। यहां लंबे समय से चल रहे तीन डाई ब्लीच हाउसों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे ब्लीच हाउस संचालकों की भी चिंता बढ़ गई है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी अवैध रूप से चल रहे कंक्रीट की रिपोर्ट बना चुका है। इन पर कार्रवाई के लिए चेयरमैन काे पत्र लिखा गया है। जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) सुमित मलिक के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को ब्लीच हाउस पर कार्रवाई की। टीम बिंझौल गांव स्थित ब्लीच हाउस पर पहुंची। यहां इनसे अनुमति दिखाने को कहा तो कोई कुछ नहीं दिखा पाया। टीम ने एक के बाद तीनों ब्लीच हाउस को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय पुलिसबल तैनात रहा। ऐसे में कार्रवाई शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से पूरी की गई। जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) सुमित मलिक ने कहा किविभाग द्वारा अवैध चल रहे ब्लीच हाउस और कॉलोनियों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। ऐसे ब्लीच हाउस और कॉलोनियों पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed