फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three arrested for stealing tanker and selling it

Panipat News: टैंकर चोरी कर बेचने वाले तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for stealing tanker and selling it
पानीपत। एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने मच्छरौली गांव के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुए टैंकर को चोरी करने वाले व खरीदने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने अमरजीत मान निवासी बला गांव, करनाल व नामिक निवासी वजीर नगर कलायत व मोहन लाल निवासी बाटा गांव, कैथल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गांव महुवा निवासी जगदीश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 19 जून को उनकी कंपनी पाराशर इंफ्रा का टैंकर फरुखाबाद से पानीपत रिफाइनरी में लेकर आ रहा था। मच्छरौली के पास वह हादसे में टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया था। चालक की मौत हो गई थी। वह जुलाई को यहां कैंटर लेने आया तो उसे कैंटर नहीं मिला। एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने 12 जुलाई को मिले विशेष इनपुट के आधार पर दबिश देकर कैथल में अंबाला रोड पर प्लाट से चोरीशुदा टैंकर के पार्ट एक्सल, इंजन, डीजल टैंक, साइलेंसर, पंप, हांडा, टैंक बरामद किए। आरोपियों को पकड़ने के लिए अपने सभी सूत्र एक्टिव कर दिए थे। पुलिस ने सोमवार देर शाम आरोपी नामिक व मोहन लाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इन्होंने बताया कि यह टैंकर अमरजीत मान से 2.80 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने चोरीशुदा टैंकर को प्लाॅट में काटकर कुछ पार्ट बेच दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed