फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three arrested for stealing copper scrap in BBMB

बीबीएमबी में कॉपर स्क्रैप चोरी करने वाले तीन काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for stealing copper scrap in BBMB
पानीपत। सीआईए-टू पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
पानीपत। बीबीएमबी से स्क्रैप चोरी करने के तीन आरोपियों को पानीपत पुलिस सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेेकर आई थी। तीन दिन के रिमांड के दौरान सीआईए टू ने इनसे चार हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में सीआईए टू पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चार लाख 11 हजार रुपये बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

एएसपी पूजा वशिष्ट ने बताया कि सीआईए टू सोमवार को बीबीएमबी से स्क्रैप चोरी के मामले में गांव अफजलपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी सुनील पुत्र जगदीश व सुरेंद्र पुत्र बृज किशोर को बाराबंकी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान पुलिस ने इनके साथी इनके गांव के ही श्रवण पुत्र फूल सिंह को बुधवार गिरफ्तार किया। इनसे पुलिस ने चार हजार रुपये बरामद किए हैं। वीरवार को इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस इससे पहले मुख्य सरगना अफजलपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी इरफान, गांव हजरतपुर, रामपुर निवासी सरेंद्र, फरमान अली व बरेली निवासी गुलाम कादिर को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed