{"_id":"6217ea9c90db194d0a116bbd","slug":"three-arrested-for-firing-revolver-at-birthday-party-panipat-news-knl1000438178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन की पार्टी में रिवाल्वर से फायर करने पर तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन की पार्टी में रिवाल्वर से फायर करने पर तीन को दबोचा
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित एक होटल की छत पर चल रही जन्मदिन पार्टी में हवाई फायर कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर और 22 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ मॉडल टाउन थाना में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और वीरवार को तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
मॉडल टाउन थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि मॉडल टाउन स्थित एक होटल कारखाना की छत से हवाई फायरिंग हो रही है। सूचना पर पुलिस टीम होटल पहुंची। वहां छत पर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। पार्टी में तीन युवक अलग से खड़े थे, जिन्हें पुलिस ने काबू किया।
पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान संजय कॉलोनी निवासी विजय कुमार उर्फ मोंटू, विवर्स कॉलोनी निवासी अंकित और करनाल के कुटेल निवासी चेतन के रूप में बताई। तलाशी लेने पर विजय के पैंट से एक रिवॉल्वर बरामद हुआ, रिवॉल्वर अनलोड था। वहीं छत के फर्श पर कारतूस के छह खाली खोल भी बरामद हुए। अंकित की तलाशी लेने पर उसकी पैंट की दाहिनी जेब से सात कारतूस मिले। चेतन की तलाशी लेने पर उसकी पैंट से 15 कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विजय की लाइसेंसी रिवाल्वर, ट्राली बांधने का करता है काम
विवर्स कॉलोनी निवासी विजय उर्फ मोंटू ट्राली बांधने का काम करता है। उसी की लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग की गई। हालांकि पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लेकर लाइसेंस मांगा तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ थाने में आर्म्स एक्ट और आईपीसी की धारा 285 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।