फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three arrested along with army personnel in kidnapping attempt

Panipat News: अपहरण के प्रयास में सेना के जवान संग तीन काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Three arrested along with army personnel in kidnapping attempt
पानीपत। जीटी रोड नांगलखेड़ी गांव के पास एक महिला से छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास में सोनीपत निवासी सेना के एक जवान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी सेना का जवान एक माह की छुट्टी पर आया था। पुलिस आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। महिला के अपहरण का मामला वीरवार देर रात का है। सेक्टर-29 थाना पुलिस को बिहार के दरभंगा निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि शहर की एक कॉलोनी में रहती है।
विज्ञापन

वह वीरवार रात को फैक्ट्री से छुट्टी के बाद कमरे पर लौट रही थी। वह जीटी रोड पर नांगलखेड़ी कट के पास पहुंची। एक फाॅर्च्यूनर गाड़ी से बाहर तीन युवक खड़े मिले। उनमें से एक युवक ने उसका रास्ता रोका और उसके बारे में पूछने लगा। वहनहीं बोली और गलत की आशंका पर चलने लगी। तभी एक युवक ने उसकी गर्दन पकड़ ली और गाड़ी में डाल लिया। शोर मचाया तो आसपास के लोगों को एकत्र होते देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने पकड़ लिया। डायल 112 के जरिये पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सेक्टर-29 प्रभारी संदीप ने बताया कि महिला की शिकायत मिलने व कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान राॅकी सोनीपत, प्रवीन व सुनील करनाल के तौर पर हुई है। रॉकी सोनीपत के मोहाना गांव का है। वह सेना में जवान है और एक महीने की छुट्टी पर आया हुआ था। तीनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed