फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three accused of murder of thread trader sent to jail, arrest of main accused intensifies

Panipat News: धागा कारोबारी की हत्या के तीन आरोपियों को भेजा जेल, मुख्य आरोपी की धरपकड़ तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Three accused of murder of thread trader sent to jail, arrest of main accused intensifies
पानीपत। झारखंड के धागा कारोबारी फकरे आलम की हत्या के मामले में पुलिस ने चार में से तीन आरोपी राजकुमार, अंकित और अर्जुन को जेल भेज दिया है। वहीं छह दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी कबीर से पूछताछ की जा रही है। हत्या का मास्टर माइंड और मुख्यारोपी तहसील कैंप निवासी अजय उर्फ अज्जू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं कबीर से भी उसके ठिकानों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि उन्होंने रस्सी से गला घोंटकर उसे उत्तराखंड के जंगल में जला दिया था और उसकी अस्थियों को गंगा में बहा दिया था। पुलिस आरोपियों को उत्तराखंड लेकर रवाना हुई तो पहले आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए इधर-उधर घुमाते रहे, सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी मुख्य जंगल में लेकर पहुंचे, जहां पर पुलिस ने शव के कुछ अवशेष बरामद किए और उनको डीएनए जांच के लिए लैब भेजा गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया ।विदित है कि चार जून को फकरे आलम की पांच लाख रुपये के लेनदेन में हत्या कर दी थी। परिजनों ने पांच जून को तहसील कैंप थाना पुलिस में शिकायत दी थी। परिजनों ने उसके दोस्तों पर भी शक जताया था। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में हत्या का खुलासा किया था। इसमें राजकुमार, अंकित और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि चौथा आरोपी अजय उर्फ बच्चू इसमें फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed