फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three accused in Krishna murder case sent to jail

Panipat News: कृष्ण हत्याकांड के तीन आरोपियों को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:38 AM IST
विज्ञापन
Three accused in Krishna murder case sent to jail
समालखा। समालखा पुलिस ने चुलकाना गांव में शराब ठेके पर युवक कृष्ण की ईंट व कांच की बोतलों से हत्या करने के मामले में नामजद पांच में से तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दो आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना समालखा प्रभारी निरीक्षक फुल कुमार ने बताया कि संदीप निवासी चुलकाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका भाई कृष्ण चुलकाना गांव में स्थित शराब ठेके पर इंचार्ज के रूप में काम करता था। कृष्ण 19 जून की देर शाम गांव निवासी विशाल उर्फ लकीसर को साथ लेकर ठेके पर सेल का कैश लेने के लिए गया था। कुछ देर तक वापिस नहीं लौटा तो वह मोटरसाइकिल से कृष्ण को देखने के लिए शराब ठेके पर गया। ठेके के नजदीक पहुंचा तो देखा गांव निवासी अनिल , अभिषेक व दोनों के साथ अन्य तीन-चार लड़के लाठी, डंडे व चाकू से लैस होकर शराब ठेके के बाहर खड़े थे। नवीन पुत्र पालेराम, संदीप पुत्र जयलाल व मन्नु पुत्र सुरेश शराब ठेके से बाहर निकल रहे थे। नवीन के हाथ में खून से सनी टूटी हुई कांच की बोतल व संदीप व मन्नु के हाथ में चाकू था। उसने शोर मचाया तो सभी मौके से फरार हो गए। ठेके के अंदर जाकर देखा भाई कृष्ण मृत पड़ा था उसकी गर्दन से खून बह रहा था और विशाल उर्फ लकीसर घायल अवस्था में तड़प रहा था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी फुल कुमार ने बताया कि समालखा पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी नवीन, हिमांशु व संदीप को पट्टीकल्याणा से चुलकाना रोड पर रेलवे लाइन के पास से काबू करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। तीनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed